1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करिश्मा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करिश्मा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी

 Published : Jan 11, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 07:00 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 26 रन बनाए हैं और अपनी पारी के दौरान उन्होंने दो शानदार छक्के जड़े हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

Rohit Sharma Sixes: रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बैटिंग में माहिर खिलाड़ी हैं और उनके पास वह काबिलियत है कि वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उन्होंने तेजी के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और पवेलियन लौट गए। फिर भी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है।

रोहित शर्मा ने किया बड़ा कमाल

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए पहले वनडे मैच में 26 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से दो छक्के और तीन चौके निकले। वह काइल जेमीसन की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में कीवी कप्तान माइकल ब्रेसबेल को कैच दे बैठे। मैच में दो सिक्सर जड़ते ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 650 छक्के पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर बने रोहित

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 329 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल ने ओपनर के तौर पर वनडे में 328 छक्के लगाए थे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर

ओपनर बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 329
क्रिस गेल 328
सनथ जयसूर्या 263
मार्टिन गुप्टिल 174
सचिन तेंदुलकर 167

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा लगा चुके 33 शतक

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में साल 2007 में डेब्यू किया था और इसके बाद शुरुआत में तो वह अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अभी तक 280 वनडे मैचों में कुल 11542 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

रोहित और विराट की धमाकेदार एंट्री ने लूटी महफिल, अलमारी का दरवाजा खोल दर्शकों को दिया सरप्राइज

भारत-बांग्लादेश विवाद के बीच खयाली पुलाव पकाने लगा पाकिस्तान, होस्ट बनने के लिए बेताब; सामने आया नया एंगल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल