1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, T20I सीरीज से बाहर हो गया स्टार प्लेयर

न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, T20I सीरीज से बाहर हो गया स्टार प्लेयर

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच से पहले अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उनका एक अच्छा खिलाड़ी इस पूरे सीरीज से बाहर हो गया है।

South Africa Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला हैमिलटन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों ही टीमों को कुछ झटके लगे हैं। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी पहले ही इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका को भी एक झटका लगा है। उनका एक बल्लेबाज इस पूरे सीरीज से बाहर हो गया है।

फील्डिंग के दौरान जॉर्डन हरमन को लगी थी चोट

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करते हुए, हरमन को रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले T20I के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाए। स्कैन के बाद पता चला है कि उनकी चोट गंभीर है। साउथ अफ्रीका ने हरमन की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।

जॉर्डन हरमन ने पहले T20I में किया था डेब्यू

जॉर्डन हरमन की बात करें तो उन्होंने पिछले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। हालांकि वहां उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 92 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हरमन एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, ऐसे में उन्हें पहले टी20 में बैटिंग करने का चांस नहीं मिला।

न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी हो चुके हैं सीरीज से बाहर 

इससे पहले न्यूजीलैंड के भी दो खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। कीवी टीम को पहला झटका ईश सोढ़ी के रूप में लगा। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी और इसी वजह से वह अब इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद मेजबान टीम को दूसरा झटका बेवन जैकब्स के रूप में लगा। जैकब्स पहले T20 मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उनकी चोट गंभीर है इसी वजह से अब वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम

Latest Cricket News