ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 3 टेस्ट और 3 वनडे के लिए इस महीने में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। 24 सितंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा और इस सीरीज की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफ्रीकी टीम के 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। साथ ही में साउथ अफ्रीका के सेलेक्टर्स ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। बार्टमैन की जगह अब डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया है।
डोमेस्टिक मैच खेलने के दौरान चोटिल हुए थे बार्टमैन
डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान बार्टमैन के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में वह डॉल्फिन्स टीम की तरफ से सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतर सके। डॉक्टर्स उनकी चोट की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उन्हें मैदान पर लौटने और पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा।
कगिसो रबाडा भी हो चुके हैं वनडे सीरीज से बाहर
साउथ अफ्रीका की टीम के लिए यह लगातार दूसरा झटका है क्योंकि ऑटनील बार्टमैन से पहले उनके प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट बोर्ड ने अभी यह नहीं बताया है कि रबाडा को ठीक होने में कितना समय लगेगा और 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में वह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच पास आने पर ही होगा। बार्टमैन को भी टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता था। लेकिन अब चोटिल होने के बाद वह इस सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं यह कह पाना मुश्किल है।
ट्राई सीरीज में डुआन जेनसेन का प्रदर्शन रहा था शानदार
डुआन जेनसेन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल होंगे, जहां उनके भाई मार्को जेनसेन भी मौजूद हैं। मार्को ने उसी मैच में 7 विकेट लिए थे, जिसमें ओटनील बार्टमैन चोटिल हुए थे। डुआन जेनसेन हाल ही में नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने दो वनडे मैचों में भी 5 विकेट हासिल किए हैं। रविवार को होने वाले तीसरे मैच के लिए उन्हें आराम दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
IND vs AFG पहला टी20 मैच बारिश की वजह से होगा रद्द? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर
एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत की श्रीलंका से भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
Latest Cricket News