1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च को खेला, जिसमें उनके कप्तान ईशान किशन को अपने ही साथी खिलाड़ी के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Ishan Kishan And Zeeshan Ansari- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB/SRH ईशान किशन और जीशान अंसारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक से एक विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार देखने को मिलती है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अपने शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी सीजन की तैयारियों को पूरी तरह से पुख्ता करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 मार्च को अपने होम ग्राउंड पर एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें दोनों पारियों को मिलाकर 500 से अधिक रन बने। वहीं इस मैच में कप्तान ईशान किशन के आउट होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने ही खिलाड़ी के गुस्से का सामना करना पड़ा।

जीशान अंसारी ने गुस्से में ईशान को किया सैंडऑफ का इशारा

ईशान किशन के बल्ले से इस प्रैक्टिस मैच में 24 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी देखने को मिली जिसमें उनका बल्लेबाजी में वही स्वाभाविक आक्रामक अंदाज दिखा। इस मैच की दूसरी पारी में जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, तो पारी के 8वें ओवर में जो स्पिनर जीशान अंसारी कर रहे थे, उसमें ईशान ने 4 गेंदों में दो चौके और 2 छक्के लगाकर 20 रन बना दिए थे, इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए। इसी के बाद जीशान अंसारी विकेट लेने के बाद काफी गुस्से में दिखाई दिए जिसमें उनको विकेटकीपर ने रोकने का प्रयास किया लेकिन जीशान अंसारी ने ईशान किशन के पास पहुंचने के साथ उन्हें उंगली से पवेलियन जाने की तरफ से इशारा करने के साथ गुस्से में सैंडऑफ किया।

ईशान किशन के चेहरे पर दिखी मुस्कान लेकिन कुछ नहीं कहा

जीशान अंसारी को विकेट लेने के बाद इस तरह से गुस्से में देख सभी हैरान थे, लेकिन ईशान किशन ने इसे हंसकर टालने के साथ आउट होने के बाद वापस पवेलियन की तरफ रुख कर लिया। इस प्रैक्टिस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें अभिषेक शर्मा के भी बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 94 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 जबकि सलिल अरोरा के बल्ले से 16 गेंदों में 47 रनों की पारी देखने को मिली। अभी सनराइजर्स हैदराबाद की स्क्वाड के अहम खिलाड़ी ट्रैविस हेड का जुड़ना बाकी है, जिनके आने के साथ उनका टॉप ऑर्डर किसी भी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने मचाया बल्ले से तहलका, प्रैक्टिस मैच में खेली 94 रन की पारी, ईशान किशन भी चमके

IPL 2026: लंबी होती जा रही है इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट, अब तक इतनी टीमों को लग चुका है झटका

Latest Cricket News