SRH ने मोहम्मद शमी को किया ट्रेड, इन प्लेयर्स को किया रिटेन, अब ऑक्शन के लिए पर्स में बचे इतने करोड़
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा ट्रेड किया है। तेज गेंदबाज शमी जो पिछले सीजन संघर्ष कर रहे थे वह अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में चले गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले दो सीजन से काफी आक्रामक अप्रोचक के साथ खेलती हुई नजर आई है। ऑक्शन से पहले टीम ने मोहम्मद शमी के रुप में एक बड़ा ट्रेड किया है। शमी पिछले सीजन में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उन्हें SRH ने 10 करोड़ के प्राइस पर लखनऊ के साथ ट्रेड किया गया है। इसके अलावा टीम ने अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जांपा को रिलीज किया है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने का फैसला किया है।
आक्रामक अप्रोच के साथ खेलती है सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की बात करें तो पैट कमिंस की टीम का माइंडसेट क्लियर है कि वह पहली ही गेंद से तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करेगी। लेकिन उनका यह प्लान आईपीएल 2025 में कामयाब नहीं हो पाया था। टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। टीम की बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड पर निर्भर दिखी है। वहीं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और इस बार वह इसी कमी को दूर करने के इरादे से मिनी ऑक्शन में उतरना चाहेगी। मिनी ऑक्शन के लिए सनराइजर्स के पास 22.5 करोड़ का पर्स होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन प्लेयर- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी
सनराइजर्स हैदराबाद के रिलीज प्लेयर- एडम जम्पा, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी
आईपीएल 2025 में कैसा रहा था सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 14 मैच में से 6 में जीत दर्ज की थी और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। एक मुकाबला रद्द हो गया था। 13 प्वाइंट के साथ टीम छठे नंबर पर फिनिश किया था। अब आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दमदार वापसी करना चाहेगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। लेकिन वहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2026 के लिए पूरी तरह से बदलेगी टीम
IPL 2026 Retention Live: सामने आई रिटेंशन की लिस्ट, इन प्लेयर्स को किया गया रिटेन और रिलीज