A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs DC: कौन है दिल्ली कैपिटल्स की हार का सबसे ​बड़ा विलेन, एक तो जीता हुआ मैच हरवा दिया

SRH vs DC: कौन है दिल्ली कैपिटल्स की हार का सबसे ​बड़ा विलेन, एक तो जीता हुआ मैच हरवा दिया

दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस मुकाबले को जीत सकती थी, लेकिन उसी खिलाड़ी ने फिर से धोखा दिया, जो इससे पहले भी हार का विलेन बन चुका है।

david miller- India TV Hindi
Image Source : AP डेविड मिलर

दिल्ली कैपिल्टस को एक और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने जिस तरह की धमाकेदार शुरुआत की थी, वो अंदाज अब कहीं ना कहीं नदारद नजर आ रहा है। अब जबकि प्लेऑफ की जंग शुरू होने वाली है, उस वक्त टीम का चूकना, उसके लिए चिंता का विषय जरूर बन सकता है। इस बीच इस हार के लिए कौन जिम्मेदार है। कौन है इस हार का असली विलेन। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि वही है, जिसने पहले भी एक करीब करीब जीता हुआ मैच हरवा दिया था। वे डेविड मिलर हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने ठोका आतिशी शतक

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम 47 रन से मैच हार गई। पहले ​बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। इसमें अभिषेक शर्मा की 135 रनों की आतिशी पारी भी शामिल रही। उन्होंने केवल 68 बॉल पर इतने रन बना दिए। इस दौरान 10 चौके और 10 छक्के उनके बल्ले से आए। अभिषेक की पारी को छोड़ दिया जाए तो दसूरे किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ही रही खरा​ब

दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो सलामी जोड़ी के बाद जिस बल्लेबाज से सबसे ज्यादा उम्मीदें थी, वो कोई और नहीं डेविड मिलर ही थे। हालांकि आगाज अच्छा नहीं हुआ। पथुम निसंका केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और नितीश राणा के बीच अच्छी साझेदारी की। लेकिन सबसे ज्यादा निराश डेविड मिलर ने किया। 

डेविड मिलर पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले हो गए आउट

डेविड मिलर नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए। तब तक दिल्ली की टीम मैच में बनी हुई थी, लेकिन वे एक बॉल भी ठीक से नहीं खेल पाए। पारी के 10 ओवर में केएल राहुल आउट हुए। इसके बाद 11वें ओवर में नितीश राणा अर्धशतक पूरा कर आउट हो गए। इसके बाद जब मिलर आए तो अगली ही बॉल पर इसी ओवर में आउट होकर चले गए। इस तरह से दिल्ली का जो स्कोर 107 पर एक था, वो अचानक 107 पर चार हो गया। इसके बाद ही दिल्ली की टीम मैच हार बैठी। 

इससे पहले भी दो बॉल पर दो रन नहीं बना पाए थे मिलर

ईशान मलिंग की बॉल डेविड मिलर को समझ ही नहीं आई और वे क्लीन बोल्ड हो गए। डेविड मिलर ही थे, जो यहां से मैच जिता सकते थे। इससे पहले कई बार उन्होंने ऐसा किया भी है, लेकिन इस बार नाकाम रहे। इससे पहले जब दिल्ली को आखिरी दो बॉल पर दो रन चाहिए थे, तब भी डेविड मिलर अपनी टीम के लिए ये काम नहीं कर पाए और नतीजतन हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों में मिलर की नाकामी का खामियाजा उठाना पड़ा है। इसलिए वे टीम के लिए विलेन के तौर पर उभरते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से बदली अंक तालिका, किस टीम को हुआ नुकसान

अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर भी कही ऐसी बात

Latest Cricket News