1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर भी कही ऐसी बात

अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर भी कही ऐसी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 21, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 11:49 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए।

Axar Patel- India TV Hindi
Axar patel Image Source : AP

Axar Patel: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद की जीत में सबसे अहम भूमिका अभिषेक शर्मा ने निभाई। उन्होंने 68 बॉल पर नाबाद 135 रन बनाए। इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपना अहम योगदान दिया। वहीं मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मुकाबले को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अभिषेक की पारी से इस मैच में उनकी टीम बैकफुट पर चली गई।

अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर अक्षर पटेल ने क्या कहा?

अक्षर पटेल से इस मैच के बाद अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक का जो रन-आउट और वह कैच जो हमने छोड़ दिया, अगर हमने उसे पकड़ लिया होता, तो हम उन्हें रोक सकते थे। लेकिन इसके साथ ही अक्षर ने ये भी कहा कि अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है, और उसके खेलने में कोई कमी नहीं होती, तो ऐसी परफॉर्मेंस के लिए उसे श्रेय मिलना ही चाहिए। जिस तरह से क्लासेन ने भी दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है। जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कप्तान को यह मानना ​​पड़ता है कि कप्तान भी किसी को नहीं रोक सकता। 

हाई स्कोरिंग मैच में बॉलर्स का सपोर्ट करना बेहद जरूरी- अक्षर पटेल

अक्षर ने आगे कहा कि मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अच्छी बॉलिंग की और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो आप कुछ नहीं कर सकते। आप जानते हैं, आपको आगे बढ़ना होता है। फील्डिंग का एरिया आपके हाथ में होता है। कैचिंग और रन-आउट ये आप कर सकते हैं। और आप जानते हैं, ऐसे समय में, बॉलर को सपोर्ट करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए मुझे लगता है कि यहीं हम और बेहतर कर सकते थे। अगले मैच में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी बदलाव को लेकर कुछ नहीं सोच रहे हैं। अगर आप देखें, तो जाहिर है हम अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। ऐसा मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो ऐसे मैच को एक 'ऑफ डे' मानकर भूल जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा का बल्ले से बड़ा धमाका, रोहित को छोड़ा पीछे, कर ली विराट के महारिकॉर्ड की बराबरी

IPL Orange Cap: अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल