1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Orange Cap: अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर?

IPL Orange Cap: अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 21, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 10:54 pm IST

आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने के वाद अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप में नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

Abhishek Sharma Orange Cap: IPL 2026 के 31वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इस मैच में अभिषेक ने 68 बॉल पर नाबाद 135 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही अभिषेक इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस शतकीय पारी के साथ ही विराट, सूर्यवंशी जैसे प्लेयर को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक इस सीजन अब तक 323 रन बना चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट में किस नंबर पर?

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने इस सीजन अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। इस मैच से पहले तक अभिषेक नाम टॉप-10 में भी नहीं था, लेकिन शतकीय पारी खेलकर उन्होंने इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन का नाम है, क्लासेन ने इस सीजन अब तक 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम है। उन्होंने पांच मैचों में 365 रन बनाए हैं।

शुभमन के बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट ने अब तक इस सीजन में 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम है, इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के जारी सीजन में अब तक 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं। हर मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प होते जा रही है। हर मैच के बाद इस लिस्ट में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद): 323 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 320 रन
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस): 265 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 247 रन
  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स):  246 रन

शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?

शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि ने कहा कि ऑरेंज आर्मी के सामने खेलना हमेशा खास होता है। जिस तरह से उन्होंने आखिरी ओवरों में गेंदबाजी की, मुझे लगा कि वे अपने प्लान को ठीक से लागू कर रहे थे। मुझे लगता है कि मैंने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी का ज्यादा अभ्यास नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से (हेनरिक) क्लासेन ने खेला, उससे हमें उस स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली। अभिषेक ने बताया कि इस मैच में वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बात बस इतनी है कि कोच के साथ मेरी एक योजना थी और वह चाहते थे कि मैं 20 ओवर तक बल्लेबाजी करूं। मुझे लगता है कि ऐसा पहली बार है, जब मैंने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की है।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा का बल्ले से बड़ा धमाका, रोहित को छोड़ा पीछे, कर ली विराट के महारिकॉर्ड की बराबरी

अभिषेक शर्मा के तूफान में ध्वस्त हुआ गेल का कीर्तिमान, धोनी भी छूटे पीछे, 10 छक्के जड़ रच दिया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल