Abhishek Sharma Century: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, उन्होंने अपनी ये सेंचुरी मात्र 47 गेंदों में पूरी की। अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अभिषेक के लिए यह उनके टी20 करियर का 9वां शतक है। विराट भी टी20 में 9 शतक लगा चुके हैं।
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
टी20 क्रिकेट में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 8 शतक लगाए हैं। लेकिन इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शतक ठोककर उनको पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक शर्मा का अगर यही फॉर्म जारी रहा है तो वह इस आईपीएल सीजन में एक और शतक लगाकर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस पारी में अभिषेक शर्मा की शुरुआत धीमी हुई थी, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने जमकर रनों की बारिश की।
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में दूसरी बार किया ये खास कारनामा
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 10+ प्लस छक्के लगाने में कामयाब रहे। टी20 क्रिकेट में यह पांचवां मौका है जब अभिषेक शर्मा के बल्ले से एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के आए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल का नाम है। गेल ने 18 टी20 पारियों में 10 या उससे अधिक सिक्स लगाने का कारनामा किया था। यह दूसरा मौका है जब अभिषेक ने IPL की एक पारी में 10 छक्के लगाए हैं। गेल के बाद वह ऐसा एक से ज्यादा बार ये कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल ने आईपीएल में चार पारियों में 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:
23 करोड़ वाला खिलाड़ी बन सकता है DC के लिए खतरा! एनगिडी और कुलदीप अभी तक नहीं कर पाए हैं आउट
CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई में शामिल हुआ धाकड़ खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप में जीता था 4 POTM अवॉर्ड