A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs DC Head to Head: हैदराबाद में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद, कैसा है IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs DC Head to Head: हैदराबाद में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद, कैसा है IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करने उतरेगी। SRH की नजर अपने घर में बड़ी जीत दर्ज करने की होगी।

SRH vs DC- India TV Hindi
Image Source : AFP सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

SRH vs DC Head to Head Record: IPL 2026 में एक और रोमांचक मुकाबले की बारी है, जहां 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, और दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद का इस सीजन प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम फिलहाल 6 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। सीजन की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलने के बाद SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर वापसी की। हालांकि, इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली। अब टीम ने फिर से लय पकड़ ली है और हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज की हैं।

दिल्ली की नजर जीत पर

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार की थी और पहले दो मैच जीते थे। लेकिन इसके बाद टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब दिल्ली की नजर हैदराबाद के गढ़ में जीत दर्ज करने की होगी।

हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर

SRH और DC के बीच IPL में हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि DC ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई रहा। SRH और DC के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा रहता है और आंकड़े भी यही बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच अंतर बेहद कम है। ऐसे में IPL 2026 का यह मुकाबला भी कड़ी टक्कर वाला होने की पूरी उम्मीद है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार। जेराल्ड कोएत्जी।

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन

बांग्लादेश ने किया धमाका, ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इस टीम को दी मात

Latest Cricket News