1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 20, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 06:35 pm IST

IPL 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ऑलराउंडर पर एक साल का बैन लगा दिया है। इस खबर से क्रिकेट जगत काफी हैरान है।

Rajasthan Royals - India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स Image Source : IPL/BCCI

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर औप कप्तान दसुन शनाका पर एक साल का बैन लगा दिया है। यह फैसला PSL से अचानक हटने के मामले में लिया गया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, IPL 2026 के आगाज से पहले दसुन शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। इस बात से नाराज होकर PCB ने अब शनाका पर एक्शन लिया है। 

PCB द्वारा की गई जांच में पाया गया कि दसुन शनाका ने 21 मार्च 2026 को टूर्नामेंट से एकतरफा नाम वापस लिया, जो प्लेयर रजिस्ट्रेशन नियमों और त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है। बोर्ड के अनुसार, उन्होंने जिन कारणों का हवाला दिया, वे कॉन्ट्रैक्ट के दायरे में मान्य नहीं थे। हालांकि सुनवाई के दौरान शनाका ने अपनी गलती पर खेद जताया और पाकिस्तान में खेलने के प्रति अपने जुनून का जिक्र किया, लेकिन PCB ने लीग की साख बनाए रखने के लिए सख्त फैसला सुनाया।

PSL 2027 से बाहर शनाका

इस फैसले के तहत दसुन शनाका अब पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन यानी PSL 2027 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। PCB के इस कदम पर शनाका ने कहा कि वह PSL से हटने के अपने फैसले पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं और पाकिस्तान के लोगों, PSL के फैंस और व्यापक क्रिकेट समुदाय से अपनी सच्ची माफी मांगते हैं। PSL एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हैऔर वह पूरी तरह समझते हैं कि उनके इस कदम से कितनी निराशा हुई। लाहौर कलंदर्स के वफादार फैंस से वह दिल से माफी चाहते हैं।

शनाका ने आगे कहा कि वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जब उन्होंने PSL छोड़ा, तब उनका किसी अन्य टूर्नामेंट में खेलने का कोई इरादा नहीं था। उनके मन में पाकिस्तानी फैंस के प्रति बहुत सम्मान है और उन्होंने हमेशा पाकिस्तान में अपने समय का आनंद लिया है। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में नई प्रतिबद्धता और फैंस के विश्वास के साथ PSL में वापसी कर सकेंगे।

PCB का रुख साफ

PCB ने साफ किया है कि वह अपने खिलाड़ियों के अनुबंधों और प्रोफेशनल मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा, ताकि PSL की साख और भविष्य सुरक्षित रह सके। दासुन शनाका पर लगा यह बैन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि लीग के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शनाका भविष्य में PSL में कैसे वापसी करते हैं।

यह भी पढ़ें:

क्रिस गेल ने खरीदी टीम, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में बिखेरेगी जलवा

700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, खुद किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल