1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल ने खरीदी टीम, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में बिखेरेगी जलवा

क्रिस गेल ने खरीदी टीम, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में बिखेरेगी जलवा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Apr 20, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 03:46 pm IST

T20 क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले क्रिस गेल अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। गेल बतौर को-ओनर नई T20 लीग में अपनी टीम को चियर करते नजर आएंगे।

Chris Gayle- India TV Hindi
क्रिस गेल Image Source : AFP

Chris Gayle: यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपीयन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL ने अपनी ग्लासगो फ्रेंचाइजी का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम ग्लासगो मुगाफियंस के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने बतौर सह-मालिक एंट्री लेकर टूर्नामेंट को और भी आकर्षक बना दिया है। ETPL यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त T20 फ्रेंचाइजी लीगहै। लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम की 6 टीमें कुल 33 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। ग्लासगो की टीम ‘मुगाफियंस’ की मालिक तांशा बत्रा हैं, जबकि क्रिस गेल टीम के सह-मालिक और ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे।

ETPL के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इस मौके पर कहा कि हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। यूरोप क्रिकेट के लिए सबसे रोमांचक क्षेत्रों में से एक है, जहां अपार संभावनाएं हैं। ETPL के जरिए हम सिर्फ एक लीग नहीं बना रहे, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जो प्रतिभाओं को निखारेगा और यूरोप को ग्लोबल क्रिकेट का नया केंद्र बनाएगा।

क्रिस गेल नई जर्नी को लेकर रोमांचक 

क्रिस गेल ने कहा कि ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक की भूमिका में कदम रखना मेरे लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है। ETPL पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के बाद उन्हें विश्वास है कि यह कुछ खास होने वाला है। यूरोप क्रिकेट की अंतिम सीमा का प्रतिनिधित्व करता है और ETPL में स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने और भविष्य के सितारों को तैयार करने की क्षमता है, जो इस क्षेत्र में खेल को मजबूत करेंगे। वह इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।

क्रिकेट बोर्ड्स के साथ साझेदारी

ETPL में कई बड़े नाम जुड़े हैं। एम्स्टर्डम टीम को  स्टीव वॉ और जेमी ड्वायर का सपोर्ट मिला है, जबकि कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे। बेलफास्ट टीम के सह-मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं। वहीं एडिनबर्ग टीम का नेतृत्व काइल मिल्स और नाथन मैकुलमकर रहे हैं, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर होंगे। ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर डेवलेप किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

GT vs MI Prediction: कौन जीतेगा आज का मुकाबला, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या आमने सामने

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, इस बार भी खिताब दूर की कौड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल