1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका ने एशिया कप 2025 के लिए किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, चोटिल खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह

श्रीलंका ने एशिया कप 2025 के लिए किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, चोटिल खिलाड़ी को भी मिली टीम में जगह

Asia Cup 2025: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें चरिथ असलंका जहां कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे तो वहीं चोटिल खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को भी जगह मिली है।

Sri Lanka Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट ने 9 सितंबर से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। एशिया कप में श्रीलंका टीम कप्तानी की जिम्मेदारी चरिथ असलंका संभालेंगे। पिछली बार जब साल 2022 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था तो उसमें श्रीलंका की टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से मात देने के साथ खिताब अपने नाम किया था।

वानिंदु हसरंगा को भी मिली जगह, फिट होने पर ही मिलेगा खेलने का मौका

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने जो अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें उन्होंने अनुभवी स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को भी शामिल किया है जो अब तक अपनी हैम्सट्रिंग इंजरी से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद भी हसरंगा को मैच खेलने का मौका तभी मिलेगा जब वह पूरी तरह से फिट होंगे। हसरंगा को चोट इस साल जुलाई के महीने में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान लगी थी। वहीं स्क्वाड में शामिल अन्य प्लेयर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें कुसल मेंडिस और पथुम निसांका पर टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी रहने वाली है। इसके अलावा ऑलराउंडर प्लेयर्स में पूर्व कप्तान दसुन शनाका, कामेंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लागे और कप्तान चरिथ असलंका शामिल हैं।

श्रीलंका को ग्रुप-बी में मिली है जगह

आगामी एशिया कप में श्रीलंका की टीम को ग्रुप-बी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग टीम भी है। श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 13 सितंबर को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलेगी, तो वहीं 15 को उनका सामना हांगकांग की टीम से होगा जबकि 18 सितंबर को श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप-बी में अपना आखिरी मैच खेलेगी।

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका टीम का स्क्वाड

चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, कामेंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनौरा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें

भारतीय मूल का खिलाड़ी करता है सेल्समैन का काम, अब एशिया कप 2025 में संभालेगा इस टीम की कप्तानी

संजू सैमसन ने एक बार फिर से उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, अब कैसे करोगे प्लेइंग इलेवन से बाहर

Latest Cricket News