Sri Lanka Squad for WI Series: श्रीलंका क्रिकेट टीम जून में वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच ऑल फॉर्मेट सीरीज यानी कि टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सेलेक्टर्स ने 25 मई को तीन टीमों का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है। इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 3 जून को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए SLC के सेलेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने व्हाइट बॉल फॉर्मेट के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है।
कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए व्हाइट बॉल कप्तान
वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिए कुसल मेंडिस को ODI और टी20 टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं धनंजय डी सिल्वा टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। चरित असलंका को हटाकर अब मेंडिस को टीम की कप्तानी मिली है। बता दें कि असलंका वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनसे कप्तानी छीन ली गई है। वहीं तीन मैचों की इस सीरीज के लिए कामिंडू मेंडिस को उप-कप्तान बनाया गया है।
वनडे और टी20 टीम में हुई हसरंगा की वापसी
टी20 फॉर्मेट के कप्तानी में भी बदलाव हुआ है। इससे पहले दसुन शनाका इस फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करते थे। लेकिन अब यहां भी कुसल मेंडिस को ये जिम्मेदारी मिली है। शनाका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी, जहां श्रीलंका नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाया था। शनाका टी20 टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे, लेकिन चरित असलंका को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा की वनडे और टी20 टीम में वापसी हुई है। फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वह आईपीएल भी नहीं खेल पाए थे।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका वनडे टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन
वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टी20I टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, लसिथ क्रूसपुले, दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा
वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा, कासुन राजिथा
WI vs SL: दौरे का शेड्यूल
-
वनडे सीरीज: 3 जून, 6 जून, 8 जून (कुल 3 मैच)
-
टी20 सीरीज: 11 जून, 13 जून और 14 जून (कुल 3 मैच)
-
टेस्ट सीरीज: पहला टेस्ट 25-29 जून तक और दूसरा टेस्ट 3-7 जुलाई तक
यह भी पढ़ें
जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड
जीत मिलने के बाद भी जारी रही टीम इंडिया की बैटिंग, टी20 मैच में भारत ने बनाए टारगेट से 45 रन ज्यादा, क्यों हुआ ऐसा
Latest Cricket News