श्रीलंका की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उन्होंने 31 अक्टूबर को वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ खेला। इस मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें उनकी तरफ से कामेंदु मेंडिस के बल्ले से 131 रनों की शानदार पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने 50 ओवर्स में 325 रनों का स्कोर बनाया। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम की पारी थोड़ी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिली जिसके चलते वह मुकाबले को 48.3 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर अपने नाम करने में कामयाब हो सकी। वहीं इस मुकाबले में हार के साथ श्रीलंका की टीम को आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नुकसान हुआ है जहां अब वह अफगानिस्तान से नीचे आ गई है।
श्रीलंका की टीम रैंकिंग में पहुंची 7वें नंबर पर
आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले के खत्म होने के बाद लेटेस्ट वनडे टीम रैंकिंग को जारी किया गया जिसमें श्रीलंकाई टीम को एक स्थान के नुकसान का सामना करना पड़ा। अब श्रीलंका वनडे टीम रैंकिंग में 94 रेटिंग प्वाइंट के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान की टीम को लेकर बात की जाए तो वह अब छठे स्थान पर आ गई है, जिसमें उसके भी रेटिंग प्वाइंट 94 हैं लेकिन दशमलव की गणना के आधार पर वह श्रीलंका से आगे है। वहीं पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो उनको इस जीत से रेटिंग प्वाइंट में फायदा हुआ है, जिसमें वह रैंकिंग में 104 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम जो इस ट्राई सीरीज की शुरुआत होने से पहले छठी पोजीशन पर थी वह खत्म होने के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है और उनके कुल रेटिंग प्वाइंट अब 93 हैं।
टीम इंडिया टॉप पर बरकरार दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड
वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो वह नंबर-1 की पोजीशन पर अपने दबदबे को बरकरार रखे हुए है, जिसमें उनके पास कुल 115 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं दूसरी पोजीशन पर न्यूजीलैंड की टीम 109 रेटिंग प्वाइंट के साथ है तो वहीं तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम 104 रेटिंग प्वाइंट के साथ मौजूद है। वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम जिन्होंने टेस्ट रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की पोजीशन को गंवा दिया है वह वनडे टीम रैंकिंग में अभी 102 रेटिंग प्वाइंट के साथ 5वें नंबर पर मौजूद हैं।
| पोजीशन |
टीम |
रेटिंग प्वाइंट्स |
| 1 |
भारत |
115 |
| 2 |
न्यूजीलैंड |
109 |
| 3 |
साउथ अफ्रीका |
104 |
| 4 |
पाकिस्तान |
104 |
| 5 |
ऑस्ट्रेलिया |
102 |
| 6 |
अफगानिस्तान |
94 |
| 7 |
श्रीलंका |
94 |
| 8 |
इंग्लैंड |
93 |
| 9 |
बांग्लादेश |
81 |
| 10 |
वेस्टइंडीज |
79 |
ये भी पढ़ें
WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ खत्म, टॉप पोजीशन गंवाई, यह टीम बनी नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में कगिसो रबाडा का ऐतिहासिक मुकाम, सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने
Latest Cricket News