1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही वह बल्लेबाजी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : AP स्टीव स्मिथ

एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करेंगे। टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस एशेज टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ के पास एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें 12 चौके लगाने होंगे।

एशेज में 400 चौके पूरे कर सकते हैं स्टीव स्मिथ

एशेज टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा चौके लगाने की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का नाम टॉप पर है। वह एशेज में 37 मैचों में 498+ चौके लगा चुके हैं। वहीं स्टीव स्मिथ 388 चौके साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ अगर आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 12 चौके लगाते हैं तो वह एशेज में 400 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर का नाम है। उनके अपने करियर में एशेज में 378 चौके लगाए थे। वहीं इंग्लैंड के डेविड गॉवर 359 चौके लगाने में कामयाब रहे थे और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

एशेज में कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन?

एशेज टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 37 मैच खेले है। इस दौरान वह 66 पारियों में 56.01 के औसत से 3417 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 239 रन का रहा है। एशेज में स्मिथ के नाम अब तक 12 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। एशेज में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं, वह आगामी टेस्ट सीरीज में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने खेला था आखिरी मैच

स्टीव स्मिथ की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच की दोनों पारियों में स्मिथ का बल्ला नहीं चला था। लेकिन आगामी सीरीज में वह बल्ले से कुछ बड़ी पारियां जरूर खेलना चाहेंगे। स्मिथ की बात करें तो वह अपने करियर में अभी तक 119 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 212 पारियों में 56.02 के औसत से 10477 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें 

शे होप की ऐतिहासिक सेंचुरी गई बेकार, इस​ खिलाड़ी ने अचानक आकर लूट ली महफिल

ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

Latest Cricket News