A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट मैच में जड़ दिया दमदार शतक, इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज को छोड़ा पीछे

स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट मैच में जड़ दिया दमदार शतक, इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज को छोड़ा पीछे

Steve Smith Century: सिडनी में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने ये सेंचुरी 166 गेंदों में पूरी की।

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : PTI स्टीव स्मिथ

Steve Smith Century: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। पहला शतक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बल्ले से देखने को मिला। वहीं इस पारी का दूसरा शतक स्टीव स्मिथ ने लगाया है। स्टीव स्मिथ के लिए यह उनके टेस्ट करियर का 37वां शतक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है।

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

एशेज टेस्ट सीरीज में यह स्टीव स्मिथ का 13वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के जैकब होब्ब्स को पीछे छोड़ दिया है। वह अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने एशेज सीरीज में 37 मैचों में 19 शतक लगाए थे। वहीं स्टीव 41 मैचों में 13 सेंचुरी ठोक चुके हैं।

स्टीव स्मिथ ने कर ली डेविड वॉर्नर की बराबरी

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 71 शतक लगाए थे। इस लिस्ट में अब स्टीव स्मिथ संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 49-49 शतक दर्ज हैं। आने वाले समय में अब स्मिथ के पास इस लिस्ट में वॉर्नर से आगे निकलने का मौका होगा।

स्टीव स्मिथ ने शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

यह WTC इतिहास में घर पर स्मिथ का छठा शतक है। इस मामले में उन्होंने गिल के को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम घर पर पांच शतक दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने इसी मामले में बाबर आजम और बेन स्टोक्स की बराबरी भी कर ली। अब स्टीव स्मिथ सिडनी टेस्ट मैच में यहां से और बड़ी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर, 41 टेस्ट शतक के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड

ट्रैविस हेड का सिडनी टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा, 23 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने किया ऐसा कमाल

Latest Cricket News