1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने छुआ बड़ा मुकाम, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ ने छुआ बड़ा मुकाम, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गह क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 11 हजार रन पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं।

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : AP स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हो गए।

स्टीव स्मिथ 11 हजार रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया है। वे दुनिया के 12वें और ऑस्ट्रेलिया के मात्र तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ रिकी पोंटिंग (13378 रन) और एलन बॉर्डर (11174 रन) ही यह कारनामा कर पाए थे। इस शानदार उपलब्धि के साथ स्मिथ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन और निरंतर रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।

226 पारियों में स्टीव स्मिथ ने पूरे किए 11 हजार रन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बहुत ही शानदार मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने करियर की 226वीं पारी में यह बड़ा आंकड़ा छुआ है। पारी के आधार पर सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा सबसे आगे हैं। उन्होंने 208 पारियों में ये कारनामा किया था। जबकि ब्रायन लारा दूसरे, रिकी पोंटिंग तीसरे और सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ इस शानदार रिकॉर्ड के साथ दुनिया के उन चुनिंदा दिग्गजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया है।

पहली पारी में सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हुए स्टीव स्मिथ

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेरबाह में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान स्मिथ ने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की। इस मैच में उन्होंने 28 रन बनाकर इस उपलब्धि को अपने नाम किया। हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.3 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

सबसे कम पारियों में 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 208 - कुमार संगकारा
  • 213 - ब्रायन लारा
  • 222 - रिकी पोंटिंग
  • 223 - सचिन तेंदुलकर
  • 226 - स्टीव स्मिथ
  • 234 - राहुल द्रविड़/जैक्स कैलिस

यह भी पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम इंडिया को क्या फायदा होगा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों खास है उनका कमबैक

IPL में अमित मिश्रा की हुई घर वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब संभालेंगे स्पिन बॉलिंग कोच की कमान

Latest Cricket News