1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्ज को दिया कमाल का गिफ्ट, पूरा किया वर्ल्ड कप 2025 वाला वादा

सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्ज को दिया कमाल का गिफ्ट, पूरा किया वर्ल्ड कप 2025 वाला वादा

सुनील गावस्कर ने भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को एक अनोखा गिटार गिफ्ट में दिया है। साथ ही में दोनों खिलाड़ियों ने गाना भी गाया।

Sunil Gavaskar & Jemima Rodrigues- India TV Hindi
Image Source : INSTA@JEMIMAHRODRIGUES सुनील गावस्कर & जेमिमा रोड्रिग्ज

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स से 2025 में एक वादा किया था, जिसे अब उन्होंने पूरा किया है। गावस्कर ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने बाद कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीता तो वह जेमिमा के साथ एक गाना गाएंगे। जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में नाबाद 127 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

सुनील गावस्कर ने जेमिमा को दिया खास तोहफा

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी। गावस्कर ने उसी वादे को पूरा करते हुए अब जेमिमा को एक कमाल का गिफ्ट दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान को बैट के आकार वाला गिटार दिया है। जेमिमा ने इसका गजब का नाम 'बैटार' रखा। जेमिमा ने इस पूरे मोमेंट का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सुनील सर ने अपना किया हुआ वादा निभाया और हमने अब तक के सबसे कूल बैट-आर के साथ जैमिंग की। यह बेहद खास था। बता दें कि जेमिमा को गिटार बजाना काफी पसंद है। वह खिलाड़ियों के साथ भी अक्सर गिटार बजाते नजर आती हैं। गावस्कर ने युवा क्रिकेटर के साथ शोले फिल्म का 'यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' सॉन्ग गाया। उनके इस गाने का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

WPL 2026 में दिल्ली की कप्तानी करेंगी जेमिमा

जेमिमा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी। दिल्ली की शनिवार को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ंत होगी। उन्होंने 27 डब्ल्यूपीएल मैचों में 139.67 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। वह लीग के तीनों सत्र के फाइनल खेलने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस कैसे हार गई जीता हुआ मैच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताई बड़ी गलती

तमीम इकबाल को बता दिया भारतीय एजेंट, अब आपस में लड़ने में लगे बांग्लादेशी

Latest Cricket News