A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील नरेन ने IPL इतिहास में हासिल किया बड़ा मुकाम, कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

सुनील नरेन ने IPL इतिहास में हासिल किया बड़ा मुकाम, कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में केकेआर टीम के अहम खिलाड़ी सुनील नरेन को जैसे ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिली उसी के साथ उन्होंने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया।

Sunil Narine- India TV Hindi
Image Source : AP सुनील नरेन

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने के साथ दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में टी20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले सुनील नरेन को भी जगह दी है, जिनका आईपीएल में काफी शानदार रिकॉर्ड भी देखने को मिलता है। सुनील नरेन इस मैच में प्लेइंग 11 में शामिल होने के साथ एक बड़ा मुकाम भी आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर हासिल कर लिया है।

सुनील नरेन ने कायरन पोलार्ड को छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी सुनील नरेन आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से ही खेलते हुए दिखे हैं। सुनील नरेन ने इस दौरान टीम को तीन बार ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका अदा की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में केकेआर ने जैसे ही सुनील नरेन को अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी उसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस मामले में सुनील नरेन अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ने का काम किया जो पहले इस कुर्सी पर काबिज थे। सुनील नरेन का ये आईपीएल में 190वां मुकाबला है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर का नाम है जिसमें दोनों ने 184-184 मैच आईपीएल में खेले हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

  • सुनील नरेन - 190 मैच
  • कायरन पोलार्ड - 189 मैच
  • एबी डिविलियर्स - 184 मैच
  • डेविड वॉर्नर - 184 मैच
  • ड्वेन ब्रावो - 161 मैच

आईपीएल में 200 विकेट के आंकड़े से सिर्फ 8 कदम दूर सुनील नरेन

सुनील नरेन का आईपीएल में अब तक गेंद और बल्ले दोनों से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें गेंदबाजी में वह अब तक 192 विकेट 25.63 के औसत से हासिल कर चुके हैं, ऐसे में उनके पास इस सीजन 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने का भी शानदार मौका रहने वाला है। इसके अलावा बल्लेबाजी में वह 17.62 के औसत से 1780 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें

MS Dhoni कितने मैचों से रहेंगे IPL 2026 में बाहर? पहले मैच के लिए इस वजह से नहीं गए गुवाहटी

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में इस बड़े मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम

Latest Cricket News