1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में इस बड़े मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में इस बड़े मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 29, 2026 07:47 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 07:47 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें जब उनके कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए आए तो फ्रेंचाइजी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो अब तक कोई भी फ्रेंचाइजी टीम करने में कामयाब नहीं हो सकी है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने टी20 क्रिकेट में इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

मुंबई इंडियंस का 300वां मुकाबला

टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से आईपीएल ने उसे सबसे ज्यादा फेमस बनाने में अहम भूमिका अदा की है। मुंबई इंडियंस जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में किया जाता है, जिसमें उन्होंने अब तक 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब मुंबई इंडियंस की टीम टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई है जो 300 मुकाबले खेलने में कामयाब हो सकी है। वहीं टी20 क्रिकेट में देखा जाए तो मुंबई इंडियंस इस मामले में पाकिस्तान और समरसेट के बाद तीसरी ऐसी टीम बनी है जो 300वां टी20 मैच खेल रही है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में जहां कुल 278 मुकाबले खेले हैं तो वहीं इसके अलावा 22 मैच उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 में खेले हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

  • पाकिस्तान - 303 मैच
  • समरसेट - 303 मैच
  • मुंबई इंडियंस - 300 मैच
  • हैम्पशायर - 296 मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 287 मैच

हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल के पिछले 2 सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे जिसमें अब लगातार तीसरे सीजन टीम की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए अपने स्क्वाड में अधिक बदलाव नहीं किए हैं, जिसमें उन्होंने कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों को ही शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिनका पिछले सीजन बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा - KKR की गेंदबाजी को हलवा बनाकर खा जाएंगे हिटमैन

RR vs CSK, IPL 2026: सीएसके का कैसा है राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड? पिछले सीजन दोनों मैचों में मिली थी मात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल