A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सनराइजर्स हैदराबाद को हार के बाद एक और झटका, कप्तान पैट कमिंस को लेकर आया अपडेट

सनराइजर्स हैदराबाद को हार के बाद एक और झटका, कप्तान पैट कमिंस को लेकर आया अपडेट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार रात गुजरात टाइटंस से अपना मैच हार गई। इसी दौरान टीम के कप्तान पैट कमिंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है और उन पर जुर्माना लगा है।

pat cummins- India TV Hindi
Image Source : AP पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना एक और आईपीएल मुकाबला हार गई है। इस हार से वैसे तो ज्यादा असर नहीं पड़ा है, टीम अभी भी अंक तालिका में टॉप 4 में है, लेकिन उसे अब बचे हुए मैच जीतने होंगे, नहीं तो उसके लिए प्लेऑफ तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस बीच एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने एक एक्शन लिया है। उन पर स्लो ओवर रेट की पेनाल्टी लगाई गई है। 

पैट कमिंस पर लगा है 12 लाख रुपये का जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर उनकी टीम की ओर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। आगे कहा गया है कि चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ एसआरएच को मिली है करारी हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। उस वक्त नहीं लग रहा था कि जीटी की टीम ये मैच जीत जाएगी, क्योंकि लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था। लेकिन एसआरएच के धाकड़ बल्लेबाज इस मैच में नहीं चल पाए। पूरी टीम मिलकर केवल 86 रन ही बना सकी। टीम केवल 14.5 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पाई। इस तरह से उसे 82 रनों की करारी हार मिली है। इससे टीम को हल्का सा नेट रन रेट में भी नुकसान हुआ है। टीम अब भी अंक तालिका में नंबर तीन पर है। लेकिन उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यहां से बचे हुए मैच जीतने होंगे। 

एसआरएच के दो लीग मैच बाकी, 18 मई को सीएसके से मुकाबला

एसआरएच के अब तक 12 लीग मैच हो चुके हैं, यानी अब उसके दो और मैच बचे हुए हैं। टीम अपने अगले मुकाबले में 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। ये मैच चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी मुकाबला 22 मई को खेला जाएगा। जब आरसीबी और एसआरएच की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। टीम अब तक अच्छा खेल रही है और इस बार खिताब की दावेदार भी मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 

RCB vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ की जंग और नंबर वन का दांव

पाकिस्तान की नहीं गल रही घर के बाहर दाल, कितने साल से जीत का इंतजार कर ही है टीम

Latest Cricket News