1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Super 8 Points Table: टीम इंडिया की हार के बाद कैसी है अंक तालिका, क्या है दोनों ग्रुपों का हाल

Super 8 Points Table: टीम इंडिया की हार के बाद कैसी है अंक तालिका, क्या है दोनों ग्रुपों का हाल

सुपर 8 की अंक तालिक में हलचल हुई है। भारतीय टीम की हार और साउथ अफ्रीका के जीत के बाद क्या हाल है, ये जान लीजिए। दूसरे ग्रुप में तो तीन टीमों का खाता खुल गया है।

super 8 points table- India TV Hindi
Image Source : AP सुपर 8 अंक तालिका

सुपर 8 का सिलसिला टी20 विश्व कप में अब शुरू हो चुका है। टीम इंडिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच आपको एक नजर इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त अंक तालिका का क्या हाल है। हम यहां आपको दोनों ग्रुपों का हाल बताएंगे, अभी के लिए इतना जान लीजिए कि भारतीय टीम का हाल काफी खराब है। 

भारतीय टीम पहले ही मैच में हारी, साउथ अफ्रीका टॉप पर कब्जा

बात पहले करते हैं ग्रुप 1 की, जिसमें टीम इंडिया है। भारत को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस बीच साउथ अफ्रीका के पास एक मैच के बाद अब दो अंक हो गए हैं। चूंकि साउथ अफ्रीका 76 से जीती है, इसलिए उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा हो गया है। साउथ अफ्रीका ने नेट रन रेट इस वक्त प्लस 3.800 का है। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए उनका खाता खाली है। भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे है। उसका नेट रन रेट माइनस में 3.800 का है। 

इंग्लैंड की टीम एक मैच जीतकर दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंची

अब बात करते हैं दूसरे यानी ग्रुप नंबर दो की। इसमें फिलहाल इंग्लैंड की टीम टॉप कर रही है। इंग्लैंड ने रविवार को ही श्रीलंका को हराने में कामयाबी हासिल की है। इसलिए उसके पास दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। इस ग्रुप में पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर है। उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद हो गया था। इसलिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबार एक एक अंक है। श्रीलंका की टीम इस ग्रुप में एक मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। 

आज खेला जाएगा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मैच

अब अगले दिन यानी सोमवार की बात की जाए तो एक ही मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। इसमें जो टीम जीतेगी, उसे भी दो अंक मिल जाएंगी। देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। भारत के अगले मैच के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अब गुरुवार को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, इसके बाद रविवार को वेस्टइंडीज से टक्कर होगी।

यह भी पढ़ें 

साउथ अफ्रीका से हारकर टीम इंडिया क्या हो जाएगी बाहर, सेमीफाइनल में जाने का ये है सिनेरियो

टीम इंडिया की हार के एक नहीं अनेक विलेन, कौन है इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार

Latest Cricket News