टीम इंडिया की टी20 विश्व कप में जीत का सिलासिला आखिर थम गया। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज करती चली आ रही थी, लेकिन जैसे ही कारवां सुपर 8 में पहुंचा भारतीय टीम पहला ही मैच हार गई। ये एक हार नहीं, बल्कि बड़ी हार है। क्योंकि ये हार पूरे 76 रनों की है, जो टी20 क्रिकेट में बहुत बड़ी मानी जाती है। भारतीय टीम की इस हार के लिए वैसे तो सभी खिलाड़ी जिम्मेदार हैं, लेकिन दो खिलाड़ियों का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने आईं। ये सुपर 8 का अहम मुकाबला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। इसके बाद भारत को जरूरत थी एक तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा का बल्ला तो रनों के लिए तरस रहा है। इस मैच में जब ईशान किशन और अभिषेक शर्मा रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे तो पहली बॉल का सामना ईशान किशन ने किया। इससे पहले ये काम अभिषेक शर्मा कर रहे थे। लेकिन जो हाल इससे पहले अभिषेक का हो रहा था, वहीं इस बार किशन का हुआ। ईशन किशन चार बॉल पर अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
ईशन किशन इससे पहले रन बनाते रहे हैं, वे आउट हो गए तो कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन इस बार तो कम से कम अभिषेक शर्मा को रन बनाने चाहिए थे। वे इससे पहले के तीन मैचों में बिना कोई रन बनाए यानी शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस बार तो उन्हें शुरुआत मिल गई थी, लेकिन शर्मा ने इस जाया कर दिया। 12 बॉल पर 15 रन बनाकर वे चलते बने। इस हार के लिए कहीं ना कहीं अभिषेक शर्मा को जिम्मेदार माना जाना चाहिए।
इसके बाद तिलक वर्मा के बारे में तो क्या ही कहा जाए। वे हर बार शुरुआत तो कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद जब टीम को उम्मीद होती है तो आउट होकर वापस चले जाते हैं। तिलक वर्मा ने इस साल के टी20 विश्व कप के पहले तीन मैचों में 25.25 रनों की पारी खेली। चौथे मैच में उनके बल्ले से 31 रन आए। इस बार वे दो बॉल पर एक ही रन बनाकर आउट हो गए। जब ईशान किशन आउट हो गए थे, तब तिलक वर्मा की जिम्मेदारी थी कि वे क्रीज पर टिकें, लेकिन वे ये भी काम नहीं कर पाए। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम इंडिया प्रेशर में आ गई और आखिरकार हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें
संपादक की पसंद