सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू
सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैच खेलेगी। ये मैच किसके खिलाफ होंगे और कब खेले जाएंगे, इसका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। इस नोट कर लीजिए, ताकि कोई भी मैच कहीं आपसे छूट ना जाए।
सुपर 8 की जंग अब से कुछ ही दिन बाद टी20 विश्व कप में कुछ ही दिन बाद शुरू हो जाएगी। इस बीच जैसे ही श्रीलंका के पल्लेकेले में जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद हुआ, टीम इंडिया का सुपर 8 का शेड्यूल भी सामने आ गया है। भारतीय टीम अभी लीग चरण में बचा हुआ एक मैच खेलेगी, उसके बाद सुपर 8 में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसका पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए। किस टीम से कब और कहां मैच खेला जाएगा, इसे नोट कर लीजिए, ताकि कोई भी मैच आपसे छूट ना जाए।
टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेला जाएगा
टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले तीनों मैच जीतकर जीत के रथ पर सवार है। भारतीय टीम ने तीन मैच जीतकर और छह अंक हासिल कर सुपर 8 में पहले ही अपनी सीट पक्की कर ली है। अब आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरेगी। ये मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही भारत के लीग मैच समाप्त हो जाएंगे। उम्मीद है कि जो जीत का सिलसिला चल रहा है, उसे जारी रखा जाएगा।
भारतीय टीम का पहला सुपर 8 का मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ
इसके बाद आएगी सुपर 8 की बारी। टीम इंडिया अपना सुपर 8 का पहला मैच 22 फरवरी को खेलती हुई नजर आएगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और सामने होगी साउथ अफ्रीका की टीम। साउथ अफ्रीकी टीम भी अच्छा खेल दिखा रही है। इस साल का टी20 विश्व कप जब शुरू होना था, उससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अपना वार्मअप मैच खेला था, जिसमें उसे जीत मिली थी। उम्मीद है कि जब असली मैच होगाा तो उसमें भी भारतीय टीम भारी पड़ेगी। यानी अपना आखिरी लीग मैच खेलने के बाद टीम इंडिया अहमदाबाद में ही रहेगी, वहीं पर 22 फरवरी का भी मुकाबला होना है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को खेला जाएगा, एक मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत
इसके बाद सुपर 8 का दूसरा मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि ये मैच भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना होगा, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। भारतीय टीम के सामने जिम्बाब्वे होगी, जो ऑस्ट्रेलिया को हराकर और उसे टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद सुपर 8 में पहुंची है। ये मैच आसान नहीं होने वाला। इसलिए टीम इंडिया को तैयार रहना होगा। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम अपने आखिरी सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। ये मैच 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेस के मैदान पर खेला जाएगा। अगर भारत ने ये तीनों मैच जीत लिए तो टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। दो मैच जीतकर भी आखिरी चार में पहुंचा जा सकता है, लेकिन उसके लिए कई समीकरण लगेंगे। देखना होगा कि भारतीय टीम आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।
भारत का सुपर 8 शेड्यूल
22 फरवरी : भारत बनाम साउथ अफ्रीका :अहमदाबाद
26 फरवरी : भारत बनाम बनाम जिम्बाब्वे : चेन्नई
1 मार्च : भारत बनाम वेस्ट इंडीज कोलकाता
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया को 17 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, कब- कब टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर
ऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, अब टीम इंडिया का सुपर 8 में किससे होगा मुकाबला
