1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Suryakumar Yadav ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5 साल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Suryakumar Yadav ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5 साल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने इस सफर में साथ देने के लिए फैंस को धन्यवाद कहा है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद से सूर्या ब्रेक पर हैं और अब कुछ दिनों में आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू करेंगे। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर 14 मार्च को एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल सूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आज अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस वीडियो में उन्होंने 5 साल के इंटरनेशनल जर्नी को लेकर बात की है।

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अब तक के सफर के लिए आभार व्यक्त किया है। सूर्यकुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पांच साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं आज भी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकता टीम के लिए, हम आगे और भी कई यादगार पल बनाएंगे। आपको बता दें कि सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 37 वनडे, 113 T20I और सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 773, T20I में 3272 और टेस्ट में आठ रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था। बतौर कप्तान सूर्या के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने 52 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्होंने 40 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत के T20I कप्तान के तौर पर, उनका जीत का प्रतिशत 76.94 है।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या न टीम इंडिया के फैंस को कहा धन्यवाद

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कप्तान सूर्या फैंस को धन्यवाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मेरे प्यारे टीम इंडिया के फैंस। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद है तो ही हम हैं। ये वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है। हम जीते तो सिर्फ हमारा नहीं, उन बच्चों का सपना था जो रात-रात भर जागकर मैच देखते हैं। हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए शुक्रिया। ट्रॉफी घर आ गई है।

यह भी पढ़ें

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

सलमान आगा के रन आउट पर विवाद पर अब बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों उन्होंने गेंद को किया था थ्रो?

Latest Cricket News