A
Hindi News खेल क्रिकेट संजू सैमसन की पारी का कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी माना लोहा, सेमीफाइनल मैच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

संजू सैमसन की पारी का कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी माना लोहा, सेमीफाइनल मैच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

IND vs WI: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से मात देने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी बड़ा बयान देखने को मिला।

Suryakumar Yadav And Sanju Samson- India TV Hindi Image Source : AFP सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जो अभी टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है उन्होंने इस बार भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 में खेले गए मुकाबले में जिसमें उन्हें 196 रनों का टारगेट मिला था, उसका उन्होंने 19.2 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाने में ओपनिंग में उतरे संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई जिनके बल्ले से लंबे समय के बाद एक मैच विनिंग पारी देखने को मिली। सैमसन ने इस मैच में 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने संजू सैमसन की तारीफों के पुल बांधे।

यह सब उनकी कड़ी मेहनत है का फल है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि ये सच कि सेमीफाइनल में पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। हम जिस तरह से इस मुकाबले में खेलना चाहते थे, उसी तरह से टीम के सभी प्लेयर्स ने खेला क्योंकि ये मुकाबला हमारे लिए एक क्वार्टर फाइनल मैच की तरह था। संजू सैमसन ने काफी शानदार पारी खेली। मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इसका इंतजार करते हैं, जिनमें बहुत सब्र होता है। मैंने अभी भी यह कहा जब मैं संजू सैमसन से मिला था। लेकिन फिर यह सब उनकी कड़ी मेहनत है, जो वह लगातार शांति से कर रहे थे जब वह नहीं खेल रहे थे और उन्हें इसका फल उन्हें बिल्कुल सही समय पर मिला है। जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की टीम को पूरी तरह से जीत दिलाई। मुझे लगता है कि सभी ने प्लान के हिसाब से बॉलिंग की। हम जानते थे कि ईडन में ओस के साथ 200 का स्कोर हमेशा चेज करने के लिए एक अच्छा स्कोर होता है और दूसरी इनिंग में विकेट जैसा बनता है बॉल बैट पर अच्छी तरह से आती है।

बिना दबाव के कोई मजा नहीं आता है

सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले को लेकर दबाव के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि दबाव था, लेकिन यदि दबाव नहीं होता तो कोई मजा भी नहीं आता है। हम इस बात से भाग नहीं सकते कि कोई प्रेशर नहीं है। प्रेशर है, हम वहां नर्वस हैं। पेट में तितलियां उड़ रही हैं। लेकिन फिर, हम घर पर खेल रहे हैं, होम टीम होम वेन्यू पर खेल रही है। प्रेशर होगा, लेकिन फिर यह ज्यादा जरूरी है कि आप इसे कैसे समझते हैं और आप इसे कैसे लेते हैं।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, जीत के बाद का पिच पर जश्न का VIDEO हुआ वायरल

Sanju Samson: सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा, रोहित शर्मा और विराट कोहली रह गए पीछे

Latest Cricket News