सूर्यकुमार यादव जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था अब उनकी जगह पर बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया है। सूर्या को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया तो वहीं उनको टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया जिसके पीछे बड़ी वजह उनका खराब फॉर्म माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर जिन्होंने पिछली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 के आखिर में खेला था वह अब सीधे कप्तान के तौर पर प्लेइंग 11 में वापसी करेंगे, जिसमें वह अपनी जिम्मेदारी का आगाज आयरलैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के साथ करेंगे। श्रेयस को कप्तान बनाए जाने पर अब सूर्यकुमार यादव का बयान सामने आया है तो वहीं रोहित शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है।
सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए
सूर्यकुमार यादव जो आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद मुंबई टी20 लीग में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की कप्तानी कर रहे हैं उन्होंने 6 जून की शाम को सोबो मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के बाद श्रेयस को कप्तानी दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे श्रेयस के लिए काफी खुशी है कि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। हमने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है, वहीं मुझे जो बात खास लगी वह यह कि मुंबई से लगातार तीन खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान बने हैं जिसमें यह हम सभी के लिए गर्व करने पल है और हमें इसकी खुशी मनाना चाहिए।
रोहित ने हाथ मिलाकर श्रेयस को दी बधाई
मुंबई टी20 लीग के इस मुकाबले को देखने के लिए रोहित शर्मा भी वहां पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने टॉस होने से पहले श्रेयस अय्यर से मुलाकात की और उनको हाथ मिलाकर टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनने की बधाई दी। रोहित का श्रेयस से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आईपीएल 2026 के सीजन में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे थे, जिसमें उनकी टीम प्लेऑफ के लिए अपनी जगह तो पक्का नहीं कर पाई थी लेकिन 15 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खत्म किया था। वहीं श्रेयस के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 14 मैचों में खेलते हुए 55.33 के औसत से 498 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन पर सूर्यकुमार यादव ने जताई खुशी, पोस्ट कर लिखा तुमने इसे कमाया है
सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया से बाहर होने पर आया पहला रिएक्शन, स्टोरी पोस्ट कर लिखे सिर्फ 11 शब्द
Latest Cricket News