1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया से बाहर होने पर आया पहला रिएक्शन, स्टोरी पोस्ट कर लिखे सिर्फ 11 शब्द

सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया से बाहर होने पर आया पहला रिएक्शन, स्टोरी पोस्ट कर लिखे सिर्फ 11 शब्द

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 06, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 04:26 pm IST

सूर्यकुमार यादव को जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया था, उनको अब कप्तानी से हटाए जाने के साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। अब सूर्या की इस फैसले के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI/SURYAKUMAR YADAV INSTAGRAM STORY

भारतीय टीम ने जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था तो उस समय किसी ने भी ये कल्पना नहीं की थी कि सूर्यकुमार यादव को अगली सीरीज से कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने के साथ उन्हें टीम इंडिया से भी ड्रॉप कर दिया जाएगा। अब बीसीसीआई ने ये फैसला लेकर सभी को चौंका जरूर दिया है जिसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर जिन्होंने पिछले लगभग तीन साल से टी20 इंटरनेशनल में कोई मुकाबला नहीं खेला है उनको इस फॉर्मेट में नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव जिनका बतौर कप्तान काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता उन्होंने अब बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है जिसमें सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है।

इस टैलेंटेड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं

सूर्यकुमार यादव ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में नियमित कप्तान के रूप में जिम्मेदारी को संभाला था, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज में जहां हार का सामना नहीं किया। इसके अलावा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को भी अपने नाम करने में भारतीय टीम कामयाब रही थी। हालांकि सूर्या का पिछले कुछ सालों में बल्ले से फॉर्म काफी खराब देखने को मिल रहा था, जिसके चलते उनकी जगह लगातार सवालों के घेरे में थी और आईपीएल 2026 में भी वह कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में उनको स्क्वाड से ड्रॉप किए जाने का बड़ा कारण खराब फॉर्म माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम से ड्रॉप होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने स्क्वाड की फोटो के साथ काफी छोटा कैप्शन डाला और उसमें लिखा कि इस टैलेंटेड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ सूर्या ने इमोजी के रूप में भारतीय झंडा भी लगाया है।

श्रेयस अय्यर के लिए आसान नहीं होगी राह

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं क्योंकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल फॉर्मेट में एकबार भी इस जिम्मेदारी को संभाला नहीं है। अय्यर ने आईपीएल में जरूर तीन फ्रेंचाइजियों के लिए कप्तानी की है जिसमें उन्हें 100 से अधिक मैचों का अनुभव हासिल है। श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी का आगाज आयरलैंड दौरे से करेंगे लेकिन उनका असली इम्तिहान इंग्लैंड दौरे पर एक जुलाई से खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के साथ टीम से क्यों किया गया ड्रॉप? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताई वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल