A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में इस बॉलर ने 4 विकेट लेकर पलटा मैच का रुख, RCB के लिए भी दिखा चुका जलवा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में इस बॉलर ने 4 विकेट लेकर पलटा मैच का रुख, RCB के लिए भी दिखा चुका जलवा

DPL 2025 में सुयश शर्मा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की है।

Suyash Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY सुयश शर्मा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम ने पुरानी दिल्ली-6 की टीम को 82 रनों से शिकस्त दी। इसमें दिल्ली वॉरियर्स के लिए सुयश शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और चार विकेट लेकर जीत में अहम रोल प्ले किया।  अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 148 रन बनाए। इसके बाद सुयश की गेंदबाजी के आगे पुरानी दिल्ली-6 की टीम 66 रनों पर ही सिमट गई।

पुरानी दिल्ली-6 की शुरुआत रही खराब

लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली-6 की शुरुआत खराब रही। शिवम शर्मा ने दूसरे ओवर में आरुष मल्होत्रा (5 रन) तो वहीं सुयश ने अपने शुरुआती दो ओवर्स में सामर्थ सेठ, कप्तान वंश बेदी (एक रन) और प्रणव पंत (छह रन) को चलता किया जिससे पावरप्ले में पुरानी दिल्ली-6 ने महज 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए। टीम अभी शुरुआती सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि देव लाकड़ा (5 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

सुयश की दमदार गेंदबाजी

शौर्य मलिक ने लगातार गेंदों पर युग गुप्ता (एक रन) और एकांक्ष डोभाल को पवेलियन की राह दिखाकर पुरानी दिल्ली-6 की टीम का स्कोर 44 रन पर सात विकेट कर दिया। टीम ने 11वें ओवर में 50 रन पूरे किए लेकिन तब तक उनकी हार लगभग तय हो गई थी। ललित यादव आउट होने आखिरी बल्लेबाज रहे। सुयश शर्मा ने मैच में चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं शौर्य के खाते में तीन विकेट गए। शिवम शर्मा और हर्ष त्यागी के खाते में एक-एक विकेट गया।

आरसीबी के लिए दिखा चुके कमाल

IPL 2025 में सुयश शर्मा ने आरसीबी की तरफ से खेला था। तब उन्होंने 14 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए थे और आरसीबी को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। इससे पहले वह केकेआर की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें:

इन 3 प्लेयर्स ने इंग्लैंड दौरे पर मचाया धमाल, एशिया कप 2025 के लिए भी मिल सकती है जगह

पूरी टेस्ट सीरीज में बेंच पर बैठे रहे ये 3 भारतीय प्लेयर्स, कप्तान शुभमन गिल ने नहीं दिया एक मौका

Latest Cricket News