A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 प्लेयर्स की ही हुई वापसी, पिछले T20 एशिया कप से इतनी बदली भारतीय टीम; देखें बदलाव

4 प्लेयर्स की ही हुई वापसी, पिछले T20 एशिया कप से इतनी बदली भारतीय टीम; देखें बदलाव

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। टीम में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे प्लेयर्स की वापसी हुई है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : GETTY अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव

Indian T20 Team Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है और आश्चर्यजनक रूप से उपकप्तानी शुभमन गिल को मिली है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था और द। अब इसका सेलेक्टर्स ने उन्हें इनाम दिया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। पिछला टी20 एशिया कप साल 2022 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक भारतीय टी20 टीम में काफी बदलाव आए हैं। 

टी20 एशिया कप 2022 के लिए कैप्टन थे रोहित शर्मा

टी20 एशिया कप 2022 में कप्तान रोहित शर्मा थे और उपकप्तान केएल राहुल थे। टीम में विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज शामिल थे। वहीं गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई जैसे बॉलर्स शामिल थे।

T20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई।

पिछले टी20 एशिया कप से सिर्फ 4 प्लेयर्स ही इस बार बना पाए जगह

अब टी20 एशिया कप 2022 से सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस बार जगह बना पाए हैं। इनमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इन चार प्लेयर्स के अलावा पिछले टी20 एशिया कप में खेलने वाले कोई भी प्लेयर इस बार स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। सूर्या को टी20 एशिया कप 2025 के लिए कप्तानी मिली है, जबकि पिछले टी20 एशिया कप में कप्तान रोहित शर्मा थे।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल की वापसी हुई है। वहीं स्क्वाड में संजू सैमसन और जितेश शर्मा के तौर पर दो विकेटकीपर्स को मौका मिला है। लेकिन इन दोनों विकेटकीपर्स में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2025: टीम के ऐलान में इस खिलाड़ी को जबरदस्त फायदा, अचानक लगी लॉटरी

इस बल्लेबाज ने तीसरे वनडे में ही रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने

Latest Cricket News