टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप की शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज का मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उटलफेर कर सकती है। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हरा चुका है इंग्लैंड
टी20 इंटरनेशनल में अब तक वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच एक मैच खेला गया है। ये मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला गया था, जहां स्कॉटलैंड की टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंका दिया था। ऐसे में स्कॉटलैंड की टीम एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर सकती है, उनकी टीम के युवा और अनुभवी प्लेयर्स का अच्छा मिश्रण है। ऐसे में ये टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ न कुछ उलटफेर कर सकती है। इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का सामना इटली, इंग्लैंड और नेपाल जैसी टीमों से होगा।
स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले गए मैच की बात करें तो वहां स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की 18.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। स्कॉटलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंशी ने अर्धशतक लगाया था। वहीं वेस्टइंडीज टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया था।
छह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुका है स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड इससे पहले नौ में से छह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुका है। स्कॉटलैंड की टीम आखिरी बार 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आई थी। पिछले वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम ने ओमान और नामीबिया जैसी टीमों को हराया था। वहीं उन्हें ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ल्ड कप में भी उनकी टीम की नजरें शानदार प्रदर्शन करने पर होगी।।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड:
स्कॉटलैंड: रिची बेरींगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रिव्स, जैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सूफियान शरीफ, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड
यह भी पढ़ें
श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र
WPL चैंपियन टीम RCB पर हुई पैसों की बारिश, हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को भी मिले इतने करोड़
Latest Cricket News