A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 World Cup 2026: पहले दिन बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल, PAK vs NED मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का वेदर

T20 World Cup 2026: पहले दिन बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल, PAK vs NED मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का वेदर

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर मैच बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है।

Colombo Weather- India TV Hindi Image Source : PTI कोलंबो का वेदर

PAK vs NED टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान मैच से होगा। ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा। T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो उस स्थिति में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल पाकिस्तान की टीम ने IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। ये मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान को अगर अगले राउंड में पहुंचना है तो उन्हें हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

बारिश की वजह से होगा पाकिस्तान को होगा नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तान का कोई मैच रद्द होता है तो उससे उनकी टीम के सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। बता दें कि पाकिस्तान के लिए, 7 फरवरी को कोलंबो में मौसम खराब रहने की उम्मीद है। AccuWeather के अनुसार 7 फरवरी को बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है। मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा और उस समय से कोलंबो में बारिश होने की संभावना है। 7 फरवरी को खेले जाने वाले मैच के दौरान कोलंबो में बादल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दोपहर में हो सकती है अधिक बारिश

मैच शुरू होने के बाद पहले घंटे में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। उस वक्त बारिश की संभावना 7 प्रतिशत है। हालांकि, दोपहर 1 बजे के बाद बारिश होने की संभावना लगभग 50 प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में अगर ये मैच समय पर शुरू होता है तब भी बीच में बारिश खलल डाल सकती है और इस वजह से मैच को रोकना पड़ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम कतई नहीं चाहेगी कि उनका ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो।

PAK vs NED मैच के दौरान बारिश की संभावना

टाइम बारिश का अनुमान
11 बजे 7%
12 बजे 11%
1 बजे 41%
2 बजे 45%
3 बजे 40%
4 बजे 62%

पहले दिन खेले जाएंगे तीन मुकाबले

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच के बाद दिन का दूसरा मुकाबला स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से होगा। इस मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं इंडिया बनाम यूएसए मैच शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। उस वक्त भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

Ranji Trophy 2025-26: यशस्वी जायसवाल का क्वार्टर फाइनल मैच में नहीं चला बल्ला, सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लगा एक और तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Latest Cricket News