T20 World Cup Warm Up Match 2026: 30 साल के खिलाड़ी ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, IPL ऑक्शन में नहीं मिला था भाव
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले में इंडिया-A के लिए खेलते हुए एन जगदीशन ने अमेरिका के खिलाफ मैच में शतक लगाया। वह 55 बॉल पर 104 रन बनाकर आउट हो गए।

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले दिन दिनों वार्म अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। वार्म अप मैच में इंडिया ए टीम का सामना यूएसए से हुआ। इस मैच में इंडिया ए के लिए खेलते हुए 30 साल के खिलाड़ी ने तूफानी शतक लगाया है। इस खिलाड़ी ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है। वहीं आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में भी उन्हें किसी ने भाव नहीं दिया था, वहां भी वह अनसोल्ड रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं एन जगदीशन की।
एन जगदीशन ने यूएसए के खिलाफ मैच में की तूफानी बैटिंग
नरायण जगदीसन ने अमेरिका के खिलाफ वार्मअप मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। तमिलनाडु के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शतक लगाकर इंडिया ए को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने यूएसए के खिलाफ 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल हैं। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। टीम इंडिया को इस मैच में शुरुआत भी काफी अच्छी मिली थी।
49 बॉल पर एन जगदीशन ने ठोकी सेंचुरी
एन जगदीशन ने अमेरिकी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पारी के 8वें ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगाते हुए लय हासिल की। अमेरिका की साधारण सी नजर आ रही गेंदबाजी के सामने जगदीशन ने सिर्फ 49 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। उनके पास इस शतकीय पारी को और बड़ी पारी में तब्दील करने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। शतकीय पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.09 का रहा।
तिलक वर्मा के साथ एन जगदीशन ने की शतकीय साझेदारी
चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। तिलक ने जगदीशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी भी की। वहीं, टीम की कप्तानी करने वाले बडोनी ने 26 गेंदों में 6 चौकों और 4 चौकों की बदौलत नाबाद 60 रन बनाए। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए के सामने 239 रन का टारगेट रखा है।
यह भी पढ़ें
क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी
T20 World Cup: Warm Up मैच में चला तिलक वर्मा का बल्ला, USA के खिलाफ बनाए इतने रन