1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 02, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 03:50 pm IST

रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में मुंबई की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। वहां उनका सामना अब कर्नाटक की टीम से होगा।

Mumbai Team for Ranji Trophy Match- India TV Hindi
मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी के लिए Image Source : PTI

रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। लीग स्टेज खत्म होने के बाद हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। एलिट ग्रुप डी से मुंबई और जम्मू & कश्मीर की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। अब मुंबई की टीम का सामना कर्नाटक से होगा। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई के स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव हुए हैं। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शार्दुल ठाकुर टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं।

चोट की वजह से टीम से बाहर थे कप्तान शार्दुल ठाकुर

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। इस मैच से पहले मुंबई ने अपनी 16 सदस्यीय टीम में बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर चोट की वजह से इस सीजन में लीग स्टेज के कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल क्यों टीम से बाहर थे इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। MCA इस बात से भी नाराज था कि इंटरनेशनल कमिटमेंट्स से फ्री होने के बावजूद जायसवाल पिछले कुछ मैच नहीं खेले थे। मुंबई की टीम अभी तक 42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में यशस्वी जायसवाल ने खेला है सिर्फ एक मैच

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में जायसवाल ने सिर्फ एक ही मैच खेला है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ उस मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर 223 रन बनाए थे। उन्होंने उस मुकाबले की पहली पारी में 67 और दूसरी पारी में 156 रनों की पारी खेली थी। अब नॉक आउट मैच में भी जायसवाल मुंबई की टीम के लिए उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे। बता दें यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए पिछला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेले थे। इस मैच के दौरान खबर आई थी कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन उनसे नाराज है क्योंकि ये खिलाड़ी अपनी मर्जी से मैच नहीं खेल रहा है। वह सिलेक्टिव मैचों में खेलने का फैसला ले रहे थे।

फिट होने के बाद टीम में हुई जायसवाल की वापसी

हालांकि एक खबर ये भी थी कि यशस्वी जायसवाल पूरी तरह फिट नहीं थे। उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी। हाल ही में एक मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि जायसवाल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और मुंबई की टीम में भी उनकी वापसी हो गई है। अब देखना ये है कि नॉक आउट मैच में वो कर्नाटक के खिलाफ क्या कमाल दिखाते हैं।

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई का स्क्वॉड

मुंबई टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थ, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान के दोहरे रवैये की खुल गई कलई, यहां खेलेंगे, लेकिन वहां नहीं

ICC Rankings: T20 सीरीज खत्म होने के बाद कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की रैंकिंग, पाकिस्तान का ​हाल बहुत बुरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल