A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 World Cup 2026 Warm-up: टीम इंडिया खेलेगी वार्मअप मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, ये रही तारीख

T20 World Cup 2026 Warm-up: टीम इंडिया खेलेगी वार्मअप मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, ये रही तारीख

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अपना वार्मअप मैच खेलने के लिए तैयार है। किस टीम से भारत की भिड़ंत होगी। कब मैच खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होगा, इसके बारे में अभी से जान लीजिए।

suryakumar yadav and aiden markram- India TV Hindi Image Source : AP सूर्यकुमार यादव और एडन मारक्रम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले वार्मअप मैच इस वक्त खेले जा रहे हैं। अब टीम इंडिया भी अपना पहला वार्मअप मैच खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले इंडिया ए टीम ने यूएसए के खिलाफ मैच खेला था। लेकिन अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली वही टीम मैदान में उतरेगी तो विश्व कप में खेलती हुई दिखाई देगी। इससे पहले मैच कब और कहां है, ये जान लीजिए। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी अभी से नोट कर लीजिए, ताकि मैच का आप तसल्ली से देख पाएं। 

4 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी अपना वार्मअप मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलेगी। इस दिन भारत और यूएसए के बीच मैच होगा। इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए वार्मअप मैच खेलेगी। ये मुकाबला 4 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया का कैंप अभी मुंबई में लगा हुआ है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो बाकी सभी इस वक्त अपनी अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका की टीमें शाम सात बजे होंगी आमने सामने

भारतीय क्रिकेट टीम अपना वार्मअप मैच साउथ अफ्रीका के ​खिलाफ खेलेगी। ये मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि 4 फरवी को खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टी20 ​वर्ल्ड कप में भी अपने सारे मैच शाम सात बजे ही खेलेगी, इसलिए टीम अपनी तैयारी भी उस वक्त करेगी। साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत है। भले ही ये वार्मअप मैच हो, लेकिन इसके बाद भी पूरी संभावना है कि मुकाबला कांटे का होगा और कोई भी टीम बाजी मार सकती है। 

न्यूजीलैंड को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को हरा चुकी है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें 4.1 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। पहले तीन मैच जीतकर ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद चौ​थे मुकाबले में कुछ प्रयोग करने के कारण हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरी मैच जीतकर टीम ने सीरीज का शानदार समापन किया था। 

टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता

इस बीच भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्मअप मैच में सभी की नजर इस बात पर होगी कि भारतीय टीम की सलामी जोड़ी क्या होगी। क्या अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन होंगे या फिर ईशान किशन को ये जिम्मेदारी दी जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जहां एक ओर संजू सैमसन लगातार मौके मिलने के बाद भी फ्लॉप रहे थे, वहीं ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर आकर धमाकेदार बल्लेबाजी की और एक शतक भी ठोकने में कामयाबी ​हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: भारत से नहीं खेला तो ऐसा होगा पाकिस्तान का शेड्यूल, इन टीमों से होगा मुकाबला

IND vs AFG U19 WC Semi Final: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, शाम नहीं दिन में है मैच

Latest Cricket News