1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG U19 WC Semi Final: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, शाम नहीं दिन में है मैच

IND vs AFG U19 WC Semi Final: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, शाम नहीं दिन में है मैच

 Published : Feb 03, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 03:48 pm IST

भारत और अफगानिस्तान की टीमें अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। ये मैच कब होगा और मैच शुरू होने का वक्त क्या है, इसके बारे में अभी से जान लीजिए, ताकि मैच कहीं आपसे छूट ना जाए।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और अफगानिस्तान की युवा टीमें आमने सामने आने वाली हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल की बारी है और इसके बाद फाइनल होगा। भारतीय टीम लगातार अपने सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। अब एक और मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, इसके बाद खिताब महज एक कदम की दूरी पर रह जाएगा। सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि मैच कितने बजे शुरू होगा, ताकि कहीं आपका मुकाबला छूट ना जाए। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा अंडर 19 ​वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत की युवा टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का अपना सफर तय कर लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें आखिरी चार में पहुंची हैं। ग्रुप के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच है, वहीं भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यानी अभी चार टीमें खिताब जीतने की दावेदार हैं। लेकिन बुधवार शाम को केवल दो ही दावेदार बचेंगे, जो खिताब जीत सकते हैं। बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी। 

आप इस लिंक पर क्लिक कर सीधे मैच का लाइव स्कोर और कमेंट्री देख सकते हैं। 

दोपहर एक बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इससे करीब आधा घंटा पहले टॉस होगा। ये वनडे विश्व कप है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मैच होगा। यानी अगर पूरे 100 तक तक खेल चला तो करीब आठ से नौ बजे तक ये खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची है, उम्मीद है कि ये कारवां आगे भी जारी रहेगा। 

पिछले पांच में से चार मैच जीत चुकी है भारतीय युवा टीम

भारत और अफगानिस्तान के बीच अगर पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो भारत ने इसमें से चार मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच अफगानिस्तान की टीम जीतने में कामयाब रही है। साल 2019 में आखिरी बार अफगानिस्तान की युवा टीम यानी अंडर 19 टीम ने भारतीय टीम को हराया था। उसके बाद से लगातार चार मैच भारत जीत चुका है। भारत और अफगानिस्तान के अंडर 19 टीमों के बीच आखिरी मैच जनवरी 2024 में खेला गया था, तब भारत ने विरोधी टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। यानी करीब एक साल बाद फिर से दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। 

वैभव सूर्यवंशी पर फिर से होगी सभी की नजर

टीम इंडिया की नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू पर भी नजरें रहेंगी, जो लगातार अच्छा खेल दिखा कर प्रभावित कर रहे हैं। कप्तान आयुष का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, वे सेमीफाइनल में क्या करते हैं, ये भी देखना दिलचस्प होगा। वहीं भारत की गेंदबाजी में हेनिल पटेल और खिलान पटेल विरोधी टीम को कितनी जल्दी आउट करने में कामयाब होते हैं, वो काफी मजेदार होगा। 

यह भी पढ़ें 

WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त

T20 World Cup Warm Up Schedule: आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल