1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup Warm Up Schedule: आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Warm Up Schedule: आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

 Published : Feb 03, 2026 11:30 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:30 am IST

T20 World Cup 2026 में आज तीन वार्मअप मैच खेले जाएंगे, इसके लिए टीमें तैयार हैं। यहां आज के तीनों मैचों का शेड्यूल दिया गया है, जिसे आप जान लीजिए।

oman cricket team- India TV Hindi
ओमान ​क्रिकेट टीम Image Source : PTI

T20 World Cup 2026 का पहला मुकाबला तो सात फरवरी को खेला जाएगा। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। इस बीच टीमों की तैयारी जबरदस्त तरीके से चल रही है। वार्मअप मैच शुरू हो चुके हैं। इसका पहला दिन 2 फरवरी था। अब आज यानी तीन फरवरी को भी कई सारे मुकाबले खेले जाएंगे। इनका शेड्यूल आप नोट कर लीजिए। हालांकि भारतीय टीम आज कोई मैच नहीं खेलेगी। लेकिन बाकी टीमें अपनी अपनी तैयारियों को अंजाम देने के लिए मैदान में उतरेंगी। 

श्रीलंका ए और ओमान के बीच वार्मअप मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से आज भी वार्मअप मैचों का रोमांच रहने वाला है। मंगलवार को कुल मिलाकर तीन मुकाबले हैं। पहला मैच ओमान और श्रीलंका ए टीम के बीच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा। ये मैच कोलंबो में होना है। श्रीलंका की मुख्य टीम इस मुकाबले में नजर नहीं आएगी। लेकिन वहां युवा खिलाड़ी यहां खेलेंगे। वहीं ओमान की टीम वही उतरेगी, जो टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई है। 

नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे और नेपाल बनाम यूएई मैच भी आज ही होगा

इसके बाद आज का दूसरा वार्मअप मैच नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। ये मैच भी कोलंबो में ही खेला जाना है। इसके बाद आज का तीसरा मुकाबला नेपाल और यूएई की टीम होना है। ये मैच भारत में होगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम को पांच बजे से शुरू होगा। यानी कुल मिलाकर तीन मैच यही हैं। इसमें से दो मैच श्रीलंका और एक मैच भारत में खेला जाएगा। 

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से खेलेगी अपना वार्मअप मैच

भारतीय टीम ने अभी तक वार्मअप की शुरुआत नहीं की है। सोमवार यानी दो फरवरी को एक मैच खेला गया था, जिसमें यूएसए की टीम उतरी थी। तब भारत की ए टीम इसमें नजर आई थी। टी20 विश्व कप के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है, उसमें से केवल तिलक वर्मा ही इस मैच में नजर आए, बाकी खिलाड़ी ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल के रहे। अब चार फरवरी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने वार्मअप मैच के लिए मैदान में उतरेगी। जिसका मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होगा। इसी मैच से अंदाजा लगेगा कि टीम इंडिया जब 7 फरवरी को असली मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी तो उसका कॉबिनेशन क्या होगा। इस​के लिए इंतजार करना होगा। 

टी20 विश्व कप 2026 से पहले 3 फरवरी का वार्मअप शेड्यूल 

ओमान बनाम श्रीलंका A : कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो : दोपहर 1 बजे

नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे : आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो : दोपहर 3 बजे
नेपाल बनाम UAE : एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई : शाम 5 बजे

वार्मअप मैचों का लाइव स्कोर यहां क्लिक कर देखें

यह भी पढ़ें 

WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त

IND vs AFG, U19 WC: वैभव सूर्यवंशी से सेमीफाइनल में धमाके की उम्मीद, कब-कहां देख पाएंगे LIVE, जानें सब कुछ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल