A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से आगे निकली स्कॉटलैंड की टीम, ये है बाकी टीमों का हाल

T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से आगे निकली स्कॉटलैंड की टीम, ये है बाकी टीमों का हाल

टी20 विश्व कप 2026 में लगातार मैचों के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो रहा है। तीन दिन पूरे होने के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल क्या है, ये आपको जान लेना चाहिए।

t20 wordl cup 2026 points table- India TV Hindi Image Source : ICC टी20 विश्व कप 2026 प्वाइंट्स टेबल

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक तीन दिन का खेल हो चुका है। लगातार तीन दिनों तक रोज तीन तीन मैच खेले गए, लेकिन फिर भी कई ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अभी तक अपने पहले मैच का इंतजार है। इस बीच टी20 विश्व कप की अंक तालिका में लगातार हलचल मची हुई है। भारतीय टीम की नंबर वन की कुर्सी बरकरार है। वहीं पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। इस बीच बड़ी और अहम बात ये है कि स्कॉटलैंड की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकल गई है। 

ग्रुप ए में टीम इंडिया नंबर वन की कुर्सी पर काबिज

अंक तालिका में बात पहले करते हैं ग्रुप ए की। ग्रुप ए में भारतीय टीम दो अंक लेकर पहले नंबर पर है। पाकिस्तानी टीम ने भी एक मैच जीता है। उसके भी दो अंक हैं,लेकिन भारत का नेट रन रेट उससे काफी अच्छा है, इसलिए टीम इंडिया पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। इस ग्रुप में नीदरलैंड्स और यूएसए ने भी एक एक मैच खेला है, लेकिन उन्हें अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है। इस ग्रुप की टीम नामिबिया को अभी अपना पहला मैच खेलना है। 

ग्रुप बी में जिम्बाब्वे की टीम पहले नंबर पर पहुंची

ग्रुप बी की बात करें तो यहां पर जिम्बाब्वे की टीम पहले नंबर पर दिखाई दे रही है। जिम्बाब्वे ने पहला मैच बड़े अंतर से जीता है, इसलिए उसका नेट रन रेट काफी ज्यादा हो गया है। एक मैच जीतकर और दो अंक लेकर श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर है। आयरलैंड और ओमान ने भी एक एक मैच खेला है, लेकिन उन्हें हार मिली है। इस ग्रुप की चौथी टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। 

वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर, इंग्लैंड से आगे है स्कॉटलैंड की टीम

इस बीच ग्रुप सी बात करें तो यहां पर वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर है। टीम ने एक मैच खेला है और उसे जीतकर एक अंक भी हासिल कर लिया है। आश्चर्यजनक रूप से यहां स्कॉटलैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। स्कॉटलैंड की टीम पहले तो इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई थी, लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की एंट्री होती है। अब टीम दो में से एक मैच जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। इंग्लैंड ने एक मैच खेलकर उसे जीता है और दो अंक भी हासिल किए हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट थोड़ा सा कम है, इसलिए टीम तीसरे नंबर पर है। यहां नेपाल और इटली एक एक मैच खेल चुके हैं, उन्हें जीत की तलाश अभी करनी है। 

साउथ अफ्रीका ने पहला मैच जीतते ही किया टॉप

अब बात करते हैं चौथे यानी ग्रुप डी की। यहां पर साउथ अफ्रीका ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हरा दिय है। न्यूजीलैंड की टीम भी एक मैच जीत चुकी है और उसके भी पास दो अंक हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका नेट रन रेट ज्यादा है। अफगानिस्तान और कनाडा की टीमें भी एक एक मैच खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली है। इस ग्रुप की पांचवी टीम यूएई को अभी अपना पहला मुकाबला खेलना बाकी है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2025 Schedule: चौथे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, पाकिस्तान का होगा बड़ा इम्तिहान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का U-Turn, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार!

Latest Cricket News