1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का U-Turn, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का U-Turn, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार!

 Published : Feb 09, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 08:15 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सभी डिमांड आईसीसी ने खारिज कर दी हैं। इसके बाद भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ टी20 विश्व कप का मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होश ठिकाने आ गए हैं। पता चला है कि पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेलने के लिए तैयार है। सूत्रों के हवाले से ये पता चला है, हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, इसका इंतजार किया जा रहा है। इस बीच आईसीसी ने पीसीबी की उन सभी डिमांड को खारिज कर दिया है, जो रखी गई थीं। अब 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के होने की संभावनाएं फिर से जीवित हो उठी हैं। 

आईसीसी ने खारिज कर दी हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सभी डिमांड

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला 15 फरवरी को होना है। इसका शेड्यूल आईसीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया था। इस बीच पिछले दिनों पाकिस्तान की सरकार की ओर से ऐलान किया गया था कि वे इस मैच का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद आईसीसी हरकत में आया। आईसीसी की एक टीम इस वक्त पाकिस्तान में है, जो पीसीबी से बात कर रही है। इसी दौरान खबर सामने आई थी कि पीसीबी की ओर से तीन डिमांड रखी गई हैं। लेकिन आईसीसी ने करीब करी​ब तीनों को खारिज कर दिया है। 

पीसीबी ने ये रखी थी मांगें

पाकिस्तान की ओर से मांग की गई थी कि वे भारत के साथ आपसी सीरीज चाहते हैं। साथ ही आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू में भी वे अपनी भागीदारी चाहते थे। इसके साथ ही पीसीबी ये भी चाहता था कि भारतीय टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स से मैच के दौरान हाथ मिलाए। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज के लिए वे हामी नहीं भर सकते। ये बीसीसीआई और भारत सरकार का मामला है, वे इसमें दखल नहीं देंगे। इसके बाद एक और डिमांड आई कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक सीरीज खेली जाएगा। इसके लिए भी आईसीसी ने मना कर दिया है। 

पाकिस्तानी टीम भी कर रही है भारत के खिलाफ मैच की तैयारी

इस बीच खबर है कि पाकिस्तानी टीम भी भारत के खिलाफ खेलने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज की ओर से दिए गए बयान में सामने आया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा है कि टीम पूरा विश्व कप खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच भी खेलेगी। पाकिस्तानी टीम को टी20 विश्व कप 2026 में अपना अगला मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलना है। इससे पहले सलमान मिर्जा पीसी के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है। सलमान ने साफ तौर पर कहा कि टीम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रही है। हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे। फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा। जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो यह सरकार का फैसला होगा। जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की है पीसीबी से बहिष्कार वापस लेने की मांग

इस बीच खबर ये भी सामने आ रही है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापस लेने के लिए कहा है। अब पता चला है कि इस पूरे मसले के बाद पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात करेंगे और आखिरी फैसला सुना दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल