1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

 Published : Feb 09, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:13 pm IST

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा कि नहीं, इसका आखिरी फैसला अब कुछ ही देर में हो जाएगा। आईसीसी और पीसीबी के बीच मीटिंग चल रही है, जिसमें पाकिस्तान ने ऐसी बेहूदा शर्ते रखी हैं, जिन्हें माना नहीं जा सकता।

suryakumar yadav and salman ali agha- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा Image Source : PTI

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर गतिरोध बरकरार है। टी20 ​वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं है कि मैच होगा या फिर नहीं। इस बीच आईसीसी और पीसीबी के बीच बातचीत जारी है। पता चला है कि पीसीबी लगातार एक के बाद एक शर्त रखता जा रहा है, लेकिन आईसीसी इनमें से ज्यादातर को मानने के लिए तैयार नहीं है। अब एक और ऐसी डिमांड सामने आई है, जो माना जाना करीब करीब असंभव टाइप का है। 

पीसीबी ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर रखी हैं ये शर्तें

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारत और पाकिस्तान ने अपना एक एक मैच खेल लिया है और उसमें जीत भी दर्ज की है। इस बीच आईसीसी और पीसीबी के बीच भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। कुछ ही देर पहले खबर आई थी कि पीसीबी की ओर से इस मैच को खेलने के लिए तीन शर्ते रखी गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ बाइलेटरल यानी आपसी सीरीज चाहता है। दरअसल ये ऐसी डिमांड है, जिसे आईसीसी पूरा कर ही नहीं सकता। बीसीसीआई ये फैसला लेगा कि उसे पाकिस्तान से साथ सीरीज खेलनी है कि नहीं। इतना नहीं बीसीसीआई को भी इसके लिए भारत सरकार की परमीशन लेनी होगी। जो कि करीब करीब असंभव है। 

भारतीय टीम के हाथ ना​ मिलाने से भी पीसीबी को लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जो रेवेन्यू आईसीसी की ओर से मिलता है, उसमें वे अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहता है। ये आईसीस के हाथ में है और इस पर विचार किया जा सकता है। इतना नहीं, पीसीबी एक डिमांड ये भी है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाए तो उसमें भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएं। दरअसल जब एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान मैच हुआ था तो भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुूमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था, इसको लेकर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई थी। 

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेलने की भी शर्त

अब बात अगर चौथी डिमांड की करें तो पीसीबी चाहता है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक त्रिकोणीय सीरीज खेली जाए। बीसीबी यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि भी इस वक्त पाकिस्तान में ही हैं। माना जा रहा है कि ये डिमांग बीसीबी की ओर से आई होगी। ये भी ऐसी डिमांग है, जिसे पूरा करने का आश्वासन आईसीसी नहीं दे सकता। इसमें भी बीसीसीआई और भारत सरकार की अनुमति चाहिए होगी। इस बीच खबर है कि आईसीसी और पीसीबी के बीच मीटिंग के बाद फाइनल एक बार फिर से पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की टेबल पर पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर आखिरी फैसला ले लिय जाएगा। 

टीम इंडिया की फ्लाइट बुक, 15 फरवरी के मैच के लिए जाएगी श्रीलंका

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाना है, इसमें अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इसलिए जल्द ही इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप किया जाना चाहिए। नहीं तो काफी देर हो जाएगी। मैच का ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स भी इंतजार कर रहा है कि इस मैच का क्या होगा। इस बीच खबर है कि मैच के लिए भारतीय टीम की फ्लाइट बुक हो चुकी है और दिल्ली का मैच खेलकर टीम इंडिया कोलंबो जाएगी। पाकिस्तानी टीम पहले से ही श्रीलंका में है और अपने सारे मैच टीम वहीं पर खेलेगी। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

SCO vs ITA: केवल 5 बॉल खेलकर बन गया प्लेयर ऑफ द मैच, गेंदबाजी में भी बरपाया भयंकर कहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल