टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। रोज नए नए और अनजाने से खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन कर हैं कि लोग दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहे हैं। सोमवार को जब स्कॉटलैंड और इटली की टीमें आमने सामने आई तो स्कॉटलैंड के खिलाड़ी माइकल लीस्क ने केवल 5 ही बॉल खेली और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना दिए। उन्होंने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि बाद में वे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर दिए गए।
स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया टी20 विश्व कप में मुकाबला
स्कॉटलैंड की टीम टी20 विश्व कप 2026 नहीं खेल रही थी, लेकिन जब बांग्लादेश ने इससे बाहर होने का फैसला किया तो स्कॉटलैंड को जगह मिल गई। स्कॉटलैंड का मुकाबला सोमवार को इटली की टीम से हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 207 रन ठोक दिए। टीम को 200 के पार तक ले जाने में वैसे तो जॉर्ज मुंशी की अहम भूमिका रहीं, जिन्होंने बतौर ओपनर आकर 54 बॉल पर 84 रन ठोक दिए। इसमें 13 चौके और 2 छक्के लगाए।
माइकल लीस्क ने 5 बॉल पर ठोके 22 रन, फिर गेंदबाजी में चटकाए 4 विकेट
इसके बाद आखिरी के कुछ ओवर्स में माइकल लीस्क ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। माइकल लीस्क ने केवल 5 बॉल खेली और इसमें 22 रन ठोक दिए। इसमें दो चौके और दो छक्के शमिल रहे। यानी उन्होंने जो पांच बॉल खेली, उसमें केाई भी डॉट नहीं थी। वे नाबाद रहे। इससे टीम 200 से अधिक का स्कोर बना सकी। इसके बाद जब माइकल लीस्क गेंदबाजी के लिए आए तो वहां उनका जलवा देखने के लिए मिला। माइकल लीस्क ने चार ओवर में 17 रन देकर 4 इटली के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
माइकल लीस्क की घातक गेंदबाजी के कारण इटली की टीम 16.4 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और 134 रन पर आउट हो गई। इस तरह से स्कॉटलैंड ने 73 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया है। स्कॉटलैंड की टीम इससे पहले अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार गई थी, लेकिन दूसरे ही मैच में टीम ने जीत दर्ज कर दो अंक हाािलस कर लिए हैं। मजे की बात ये है कि ग्रुप सी जिसमें स्कॉटलैंड की टीम है, वो अब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
स्कॉटलैंड की टीम इंग्लैंड से आगे निकली
इस ग्रुप में वेस्टइंडीज की टीम दो अंक लेकर पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड है, जिसके दो अंक हैं। दो अंक लेकर भी इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर हैं। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट इंग्लैंड से अच्छा है, इसलिए टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में स्कॉटलैंड की टीम कैसा प्रदर्शन करती है, ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें
चनेफली बेच रहे थे क्या? पाकिस्तानी बैटर्स पर जमकर भड़का पूर्व क्रिकेटर, कहा- पाकिस्तान बच गया भाई
T20 World Cup: टीम को लगा तगड़ा झटका, पहले ही मैच में बाहर हो गया कप्तान, अब आगे क्या होगा?