1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग भी जल्द आएंगे, पढ़िए हर अपडेट Live
  Live Now

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग भी जल्द आएंगे, पढ़िए हर अपडेट Live

 Written By: Subhash Kumar
 Updated : Sep 11, 2026 09:05 am IST

BRICS समिट में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। सम्मेलन से पहले आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच अहम बैठक होगी। इस बैठक में सुखोई 57, क्रूड ऑयल और लोकल करेंसी में कारोबार को बढ़ावा देने पर हो डील सकती है।

vladimir putin india brics summit- India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे। Image Source : X (@MEAINDIA)

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दिल्ली में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ साथ 12 देशों को भी समिट का न्योता भेजा गया है और उनके प्रतिनिधि इस समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। अब पूरी दुनिया की निगाहें दिल्ली पर टिक गई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुतिन का प्लेन आज तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए हैं लेकिन उससे पहले आज 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच अहम मुलाकात और बातचीत होने वाली है।

शी जिनपिंग कल दिल्ली पहुंचेंगे

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आधी रात के बाद करीब तीन बजे राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे हैं। कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचेंगे। मतलब ये कि दिल्ली में दुनिया भर के बड़े लीडर्स का जमावड़ा लग रहा है और यही वजह है कि पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी आज दोपहर में दिल्ली पहुंचेंगे। पीएम मोदी के साथ उनकी शाम सवा 6 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे। वह दिल्ली में पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

माना जा रहा है कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच रणनीतिक, डिफेंस और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बन सकती है। बातचीत में सुखोई 57 की डील, S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी, क्रूड ऑयल, लोकल करेंसी में कारोबार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, स्पेस कॉपरेशन, ड्रग तस्करी पर रोक और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर भी चर्चा हो सकती है। आइए जानते हैं इस BRICS समिट और इससे जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...

 

Live updates :BRICS Summit 2026 Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    AIIB की प्रेसिडेंट नई दिल्ली में

    एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की प्रेसिडेंट ज़ू जियायी, नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचीं।

     

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    नाइजीरिया की विदेश मंत्री भारत पहुचीं

    नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं। बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, ​​कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम के साथ-साथ नाइजीरिया के पास भी ब्रिक्स पार्टनर देश का दर्जा है।

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भारत और रूस के बीच हो सकती है बड़ी डील

    पीएम मोदी की जब पुतिन से मुलाकात होगी तो बड़ी डिफेंस डील फाइनल हो सकती है। रूस हथियारों की सप्लाई के मामले में भारत का भरोसमंद पार्टनर रहा है। अब भारत रूस से सुखोई-57 स्टील्थ फाइटर जेट और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद को लेकर एग्रीमेंट करना चाहता है। रूस ने इस डील पर मुहर लगने के संकेत दिए हैं।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पीएम मोदी ने BRICS समिट के लिए किया ट्वीट

    पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर के कहा- अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS समिट के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    इन देशों को भी मिला न्योता

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 मेंबर देशों के साथ इस बार भारत ने बांग्लादेश, कज़ाख़िस्तान, उज़्बेकिस्तान, बेलारूस, थाईलैंड, मलेशिया, नाइजीरिया, युगांडा, बोलीविया और क्यूबा के नेताओं को भी बुलाया है।यूनाइटेड नेशंस के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरस भी दिल्ली आएंगे। इसलिए अगले तीन दिन तक दिल्ली ग्लोबल डिप्लोमेसी का सबसे बड़ा सेंटर रहेगी।

  • 7:26 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मसूद पेजेश्कियान भी ब्रिक्स मीटिंग में आ रहे हैं

    जिनपिंग और पुतिन के अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी ब्रिक्स मीटिंग के लिए भारत आ रहे हैं...पिछले महीने SCO समिट के दौरान भी मसूद पेज़ेश्कियान और मोदी की मुलाकात हुई थी...

  • 7:18 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जिनपिंग 7 साल बाद आ रहे हैं भारत

    BRICS समिट में 11 पूर्ण कालिक सदस्य और कई सहयोगी देश के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन सबकी नजरें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे पर हैं। जिनपिंग 7 साल बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले वो 2019 में आए थे।

  • 7:14 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    AI और इनोवेशन पर रहेगा जोर

    इसके अलावा ब्रिक्स की बैठक में इकोनॉमिक co-operation और इनोवेशन बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल co-operation पर भी बात होगी।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    BRICS की थीम आई सामने

    BRICS मीटिंग की इस साल की थीम है Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability. इस थीम के तहत BRICS देश ट्रेड, कॉमर्स और बिजनेस बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

  • 6:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    MoS कीर्तिवर्धन सिंह ने किया पुतिन का स्वागत

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया- "18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत है। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री और गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं, जो 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' पर आधारित हैं।"

     

  • 6:47 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पीएम मोदी और पुतिन की होगी मुलाकात

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। अपनी यात्रा के दौरान, पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

  • 6:35 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत