1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 10, 2026 11:21 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 11:59 pm IST

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विदेशी मेहमान नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं। किन-किन देशों के कौन-कौन से विदेशी मेहमान नई दिल्ली आ रहे हैं। इसकी लिस्ट सामने आ गई है।

विदेशी मेहमानों के स्वागत में लाल रोशनी से नहाया हुआ भारत मंडपम- India TV Hindi
विदेशी मेहमानों के स्वागत में लाल रोशनी से नहाया हुआ भारत मंडपम Image Source : PTI

नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आयोजन है। दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन 'भारत मंडपम' में 12 और 13 सितंबर के बीच होगा। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे। विदेशी मेहमानों के आगमन का सिलसिला 10 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगा। भारत आने वाले विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है।

देखें भारत आने वाले विदेशी मेहमानों की लिस्ट

क्रमांक देश/संस्था भारत आने वाले विदेशी मेहमान का नाम तारीख और समय आगमन स्थल
1. ब्राजील विदेश मंत्री मौरो विएरा 10 सितंबर 2026, रात 9:50 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली
2. रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर 2026, रात 1:15 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
3. WHO (World Health Organization) महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस 11 सितंबर 2026, सुबह 4:10 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
4. AIIB (Asian Infrastructure Investment Bank) अध्यक्ष ज़ू जियायी 11 सितंबर 2026, सुबह 8:25 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
5. उरुग्वे विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन 11 सितंबर 2026, सुबह 8:45 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
6. दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामाफोसा 11 सितंबर 2026, सुबह 9:05 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
7. युगांडा उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो 11 सितंबर 2026, सुबह 9:15 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
8. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 11 सितंबर 2026, दोपहर 1:25 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
9. NDB (New Development Bank) अध्यक्ष दिल्मा रूसेफ 11 सितंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
10. ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 11 सितंबर 2026, दोपहर 2:00 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
11. नाइजीरिया उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टीमा 11 सितंबर 2026, दोपहर 2:45 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
12. मिस्र राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 11 सितंबर 2026, शाम 5:35 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
13. UAE अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 11 सितंबर 2026, शाम 5:50 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
14. मलेशिया प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 11 सितंबर 2026, शाम 6:40 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
15. इथियोपिया प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली 11 सितंबर 2026, शाम 7:30 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
16. बुरुंडी राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये 11 सितंबर 2026, रात 8:45 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
17. इंडोनेशिया राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 11 सितंबर 2026, रात 9:00 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
18. फिलीपींस राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 11 सितंबर 2026, रात 10:00 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
19. क्यूबा विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला 11 सितंबर 2026, रात 10:50 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
20. WTO (World Trade Organization) महानिदेशक डॉ. न्गोजी ओकोंजो-इवेला 11 सितंबर 2026, रात 11:35 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
21. बेलारूस विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव 12 सितंबर 2026, सुबह 5:35 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
22. वियतनाम प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग 12 सितंबर 2026, सुबह 11:05 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
23. चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर 2026, दोपहर 12:25 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
24. बहरीन विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जायानी 12 सितंबर 2026, दोपहर 3:30 बजे टर्मिनल-3, IGI एयरपोर्ट
25. कजाकिस्तान राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव 12 सितंबर 2026, शाम 4:10 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम
26. सऊदी अरब विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद 12 सितंबर 2026, रात 9:00 बजे एयर फोर्स स्टेशन, पालम

देर रात नई दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन

कार्यक्रम के तहत ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा 10 सितंबर की रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद 11 सितंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, WHO के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम समेत कई देशों के शीर्ष नेता भारत पहुंचेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी आ रहे दिल्ली

11 सितंबर को ही संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, NDB की अध्यक्ष दिल्मा रूसेफ, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के भी दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री भी पहुंचेंगे दिल्ली

वहीं, 12 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली आ रहे हैं। इसके साथ ही कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद समेत अन्य प्रतिनिधि भारत पहुंचेंगे।

नई दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई प्रतिनिधियों का आगमन एयर फोर्स स्टेशन पालम, जबकि कुछ का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर होगा। सम्मेलन के दौरान राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत