1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

 Reported By: Anamika Gaur,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 10, 2026 06:55 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 07:51 pm IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ने वाला है। दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इंडियन रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और समय से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 5 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

इन पांच ट्रेनों को किया गया कैंसिल

1. 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू
2. 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
3. 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
4. 64492 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू
5. 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू

इन ट्रेनों का हुआ डायवर्जन

रेलवे के मुताबिक, इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया है। कुल 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसमें नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन भी शामिल है।

1. 64419  हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद  ईएमयू
2. 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी
3. 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी
4. 12314 नई दिल्ली-सियालदा राजधानी
5. 12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी
6. 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी
7. 64904 गाजियाबाद-मथुरा  ईएमयू
8. 12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल सुपरफास्ट

जारी किया गया हेल्पलान नंबर

रेलवे ने यात्रियों से अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करने की अपील की है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संभावित बदलाव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

वीकेंड के चलते यात्री हो सकते हैं परेशान

ये जो ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं, वह वीकेंड के दिन भी रहेंगे। ये ट्रेनें 11 सितंबर (शुक्रवार) से 13 सितंबर (रविवार) तक है। ऐसे में छुट्टी के दिन लोग अपने घर, रिश्तेदारों या जरूरी काम से शहर के बाहर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्रियों का खासा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों की सुविधा के लिए मुस्तैद है भारतीय रेलवे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। यात्रियों को हर जरूरी जानकारी और उनकी सहायता की जाए। इसकी भी तैयारी की जा रही है। यात्रियों को फोन कॉल और फिजिकली भी सहायता दी जा सकेगी।

शुक्रवार से ही ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही लागू

बता दें कि दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। हालांकि, 11 सितंबर से ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। इसी वजह से दिल्ली में स्कूल बंद रखने और यातायात/रेल परिचालन में बदलाव जैसी व्यवस्थाएं की गई है

ये भी पढ़ें: 

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय; 7 आरोपी बरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत