1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने रद्द मुकाबले में बनाया अपनी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में पूरे किए थे 50 रन

टीम इंडिया ने रद्द मुकाबले में बनाया अपनी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में पूरे किए थे 50 रन

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 18, 2026 08:59 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 08:59 am IST

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश के खलल की वजह से भले ही रद्द हो गया लेकिन इंडिया इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी करने का रिकॉर्ड जरूर बनाने में कामयाब रही।

Ishan Kishan And Sanju Samson- India TV Hindi
ईशान किशन और संजू सैमसन Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेला गया, लेकिन बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने से सभी को काफी मायूसी हुई। इस मुकाबले को लेकर शुरू से बारिश की संभावना जताई गई थी, जिसमें देरी से मुकाबला जब शुरू हुआ तो इसे 9-9 ओवर्स का कराने का फैसला लिया गया जिसमें टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी के 7.4 ओवर्स बाद फिर से बारिश आने की वजह से मुकाबले को रोक दिया गया था, जिसके बाद अंपायर्स ने हालात देखते हुए मैच को रद्दा करना बेहतर समझा। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी पूरा करने का नया रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय टीम ने सिर्फ 17 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

बेंगलुरु टी20 मैच में टॉस हारने के बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिल रही थी, जिसमें टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवर्स यानी 17 गेंदों में ही अपना स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ यह भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में अभी तक सबसे तेज फिफ्टी पूरा करने का रिकॉर्ड भी बन गया। इससे पहले टीम इंडिया ने इसी सीरीज के चौथे मुकाबले में जो हैदराबाद के मैदान पर खेला गया था उसमें सिर्फ 18 गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा पार किया था।

T20I में टीम इंडिया की टॉप-5 सबसे तेज फिफ्टी

  • बनाम वेस्टइंडीज - 17 गेंद (बेंगलुरु, साल 2026)
  • बनाम वेस्टइंडीज - 18 गेंद (हैदराबाद, साल 2026)
  • बनाम न्यूजीलैंड - 19 गेंद (गुवाहाटी, साल 2026)
  • बनाम पाकिस्तान - 20 गेंद (निशिन, साल 2026)
  • बनाम अफगानिस्तान - 21 गेंद (दिल्ली, साल 2026)

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में लगे कुल 105 छक्के

टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच में खेली गई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच में यह पांच मैचों की सीरीज सबसे ज्यादा छक्के लगने के मामले में चौथे नंबर पर रही। इस सीरीज में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 105 सिक्स लगाए जिसमें यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच में अभी तक खेली गई द्विपक्षीय टी20 सीरीज के मामले में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2019 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में कुल 96 छक्के लगे थे।

एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर्स टीमों के बीच)

  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - 120 छक्के (साल 2023-24)
  • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - 117 छक्के (साल 2025)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड - 116 छक्के (साल 2026)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज - 105 छक्के (साल 2026)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज - 96 छक्के (साल 2019)
  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - 96 छक्के (साल 2021-22)

ये भी पढ़ें

कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज में गेंदबाजों के प्रदर्शन से नहीं रहे खुश, वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने की भी बताई वजह

महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद, 10 साल में तीन बार बनाया IPL चैंपियन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।