1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किस टीम ने खेले हैं सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच? नाम जान रह जाएंगे हैरान

किस टीम ने खेले हैं सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच? नाम जान रह जाएंगे हैरान

T20I क्रिकेट 100 से ज्यादा देश खेलते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 7 टीम ऐसी हैं, जिन्होंने 30 से ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच खेले हैं।

UAE- India TV Hindi
Image Source : AFP आर्यांश शर्मा

क्रिकेट की दुनिया में T20I फॉर्मेट का डंका लंबे समय से बज रहा। अब तक 108 देश T20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन इन सबमें एक नाम सबसे अलग चमक रहा है और वो नाम है UAE का। रेगिस्तान की धरती पर बसी इस टीम ने सिर्फ इंटरनेशनल मंच पर कदम ही नहीं रखा, बल्कि सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। दरअसल, दुनिया के 108 देश T20I क्रिकेट खेलते हैं। इनमें UAE क्रिकेट टीम ऐसी टीम है, जिसने सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच खेले हैं।  

UAE की क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 147 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। UAE की टीम ने ये सभी मुकाबले 36 अलग-अलग देशों के खिलाफ मुकाबले खेले हैं, जो अपने आप में बहुत अनोखा रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा बताता है कि एसोसिएट क्रिकेट किस तरह तेजी से फैल रहा है।

UAE क्रिकेट की दिलचस्प पृष्ठभूमि

UAE का क्रिकेट सफर बेहद खास रहा है। भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े खिलाड़ियों और प्रवासी समुदाय की वजह से यहां क्रिकेट की जड़ें मजबूत हुईं। शारजाह और दुबई जैसे शहरों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित होते रहे हैं, जिससे UAE को वैश्विक पहचान मिली। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रयासों से टीम ने लगातार प्रगति की है। UAE ने 1996 का ODI वर्ल्ड कप भी खेला था और बाद में T20 फॉर्मेट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। एसोसिएट नेशन होने के बावजूद UAE ने बड़े टूर्नामेंटो में नियमित रूप से भाग लिया है और नई टीमों के साथ मुकाबले कर क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। बता दें, UAE 3 T20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर चुकी है।

सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों से T20I मैच खेलने वाली टीमें

  • UAE - 36 देश (147 मैच)
  • जिम्बाब्वे - 32 देश (189 मैच)
  • ओमान - 31 (113)
  • नेपाल - 31 (116)
  • केन्या - 31 (121)
  • हांगकांग - 31 (121)
  • आयरलैंड - 30 (188)
  • नामीबिया - 28 (88)
  • कनाडा - 28 (90)
  • सिंगापुर / स्कॉटलैंड / नीदरलैंड्स - 27

तेजी से पैर पसार रहा T20I क्रिकेट

एसोसिएट टीमों के आंकड़े दर्शाते हैं कि क्रिकेट नई टीमों में कितनी तेजी से बढ़ा है। छोटे-छोटे देशों को इंटरनेशनल मंच मिल रहा है, नए खिलाड़ियों को अवसर मिल रहे हैं और क्रिकेट सच में एक वैश्विक खेल बनता जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में कोई टीम 50 अलग-अलग T20I देशों के खिलाफ खेलने का रिकॉर्ड बनाएगी? जिस रफ्तार से क्रिकेट का विस्तार हो रहा है, वह दिन शायद अब ज्यादा दूर नहीं है।

यह भी पढ़ें:

BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट

IND A vs BAN A: खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Latest Cricket News