A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 गेंदबाज कर पाए ये अद्भुत कारनामा, इस रिकॉर्ड की हो सकती सिर्फ बराबरी; टूटना असंभव

टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 गेंदबाज कर पाए ये अद्भुत कारनामा, इस रिकॉर्ड की हो सकती सिर्फ बराबरी; टूटना असंभव

वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को देखने को मिले हैं, जिनको लेकर किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसकी सिर्फ बराबरी हो सकती है, लेकिन उसके तोड़ा नहीं जा सकता है।

Bowled- India TV Hindi
Image Source : AFP बोल्ड

क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से अब तक इस खेल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें टेस्ट फॉर्मेट फिर वनडे और अब मौजूदा समय में फैंस टी20 जिसे फटाफट फॉर्मेट भी कहा जाता है उसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। टी20 का आगाज होने के बाद से लेकर अभी तक इसमें भी खिलाड़ियों के खेलने में कई बड़े बदलाव देखे गए हैं, जहां टीमें बड़ी आसानी से 250 या उससे अधिक का स्कोर बनाते हुए दिखती हैं। ऐसे में गेंदबाजों के लिए टी20 में खुद को बचा पाना काफी मुश्किल काम दिखता है। हालांकि वर्ल्ड क्रिकेट में दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक ऐसा अद्भुत कारनामा किया है जिसकी सिर्फ बराबरी की जा सकती है लेकिन उसे तोड़ा नहीं जा सकता।

इन दो गेंदबाजों ने फेंके मैच में चारों ओवर्स मेडन

टी20 इंटरनेशनल का पहला मुकाबला साल 2005 में खेला गया था, जिसके बाद अब तक इसे 21 साल बीत चुके हैं और उसमें से सिर्फ 2 गेंदबाज हैं जिन्होंने एक मुकाबले में फेंके अपने चार ओवर्स में एक भी रन नहीं दिया। इसमें सबसे पहले ये कारनामा करने वाले कनाडा टीम के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी साद बिन जफर का नाम है, जिन्होंने साल 2021 में पनामा की टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका रीजन के क्वालीफायर मुकाबले में चार ओवर्स फेंके और उसमें उन्होंने एक भी रन नहीं दिया साथ ही 2 विकेट लेने में भी कामयाब रहे थे। इसके बाद यही कारनामा साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने किया था।

टी20 वर्ल्ड कप में चार मेडन ओवर्स फेंकने वाले फर्ग्युसन अकेले खिलाड़ी

साल 2024 में न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सफर काफी निराशाजनक रहा था, हालांकि उनके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद से ऐसा कारनामा किया कि वह टूर्नामेंट में इतिहास रचने में कामयाब रहे थे। पीएनजी यानी पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मुकाबले में लॉकी फर्ग्युसन ने चार ओवर्स फेंके थे और उसमें उन्होंने एक भी रन नहीं दिया और तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ फर्ग्युसन टी20 इंटरनेशनल में एक मुकाबले में चार मेडन ओवर्स फेंकने वाले साद बिन जफर के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने तो वहीं टूर्नामेंट के इतिहास में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

ये भी पढ़ें

ODI विश्व कप 2011 क्यों नहीं खेल पाए रोहित शर्मा, खुद सिलेक्टर ने कर दिया बड़ा खुलासा

टी20 सीरीज के लिए टीम का हो गया ऐलान, ODI के बाद होंगे तीन मुकाबले

Latest Cricket News