1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ले सकता है बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को मिलेगा नया कप्तान, दो खिलाड़ी रेस में

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ले सकता है बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को मिलेगा नया कप्तान, दो खिलाड़ी रेस में

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड महिला क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। एलिसा हीली के संन्यास के बाद बोर्ड इन दो खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मार्च में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलकर वह इस खेल को अलविदा कहेंगी। उनके इस संन्यास के खबर को सुनकर कंगारू टीम और उनके मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा है। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जून में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए नए कप्तान की तलाश करने होगी।

कप्तान बनने की रेस में ये दो खिलाड़ी हैं आगे

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने नए कप्तान की तलाश शुरू कर दी है। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट की माने तो एलिसा हीली के बाद संन्यास के बाद ताहलिया मैक्ग्रा और एश्ले गार्डनर टी20 टीम की कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन दोनों में से किसी एक को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकता है। हीली ने फैसला किया कि वह भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगी। ऐसे में बोर्ड को इस सीरीज से पहले ही नए कप्तान की तलाश करनी होगी।

2024 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से बाहर हुआ था ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नया कप्तान जो भी होगा उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी के लिए सिर्फ छह मैच मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर टाइटल को जीतने के इरादे से उतरेगी। 2024 में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। न्यूजीलैंड ने उस साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का प्रदर्शन रहा शानदार

जब से हीली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान बनी है, तब से मैकग्रा उनकी वाइस-कैप्टन रही हैं और उन्होंने T20I और ODI में 15 बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया को 14 मैचों में जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार 2024 T20 वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल में हुई थी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि एश्ले गार्डनर इस वक्त वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेल रही हैं और वहां वह गुजरात जायंट्स की कप्तानी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ चोटिल

हरमनप्रीत कौर ने WPL में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, फिफ्टी जड़ हासिल कर ली नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News