1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को हराकर गदगद हुईं कप्तान हरमनप्रीत, दिल खोलकर की दीप्ति और स्मृति की तारीफ

पाकिस्तान को हराकर गदगद हुईं कप्तान हरमनप्रीत, दिल खोलकर की दीप्ति और स्मृति की तारीफ

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। पाकिस्तान को हराने के बाद हरमनप्रीत कौर ने जमकर अपने सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ की।

Harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : AFP हरमनप्रीत कौर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है। इस बड़ी जीत से कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश हैं। मैच के बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और स्मृति मंधाना की जमकर तारीफ की, जिन्होंने बल्लेबाजी में बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं, गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा भारत की स्टार रहीं और उन्होंने अकेले ही पांच विकेट चटकाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दीप्ति और मंधाना को लेकर हरमनप्रीत ने क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हरमनप्रीत ने सबसे पहले फैंस को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही कप्तान ने उन्होंने सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी टीम मुश्किल में होती है, ये दोनों जिम्मेदारी संभालकर टीम को आगे ले जाती हैं। हरमन ने बताया कि वह आज दीप्ति और मंधाना की प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

हरमनप्रीत ने की ऋचा घोष की बल्लेबाजी की तारीफ

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि शुरुआत में टीम ने खुद पर थोड़ा दबाव बना लिया था, जबकि पिच खेलने के लिए ठीक थी। इसके बाद जब वह और स्मृति क्रीज पर थीं, तो उन्होंने सूझबूझ से मैच को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऋचा घोष की तारीफ करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उनके बस में हो, तो वह उनको पहली ही गेंद पर बल्लेबाजी के लिए भेज दें। लेकिन ऋचा की एक निश्चित भूमिका है और वो उस भूमिका को अच्छे से निभा रही हैं।

भारतीय कप्तान ने अपनी चोट पर दिया अपडेट

मैच के बारे में बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि क्रिकेट का सीधा सा फंडा है, हर गेंद पर फोकस रखो और कैच पकड़ो, तो जीत पक्की है। उन्होंने माना कि शुरुआत में टीम से थोड़ी ढिलाई हुई थी, लेकिन बाद में खिलाड़ियों ने फील्डिंग में शानदार वापसी की, जिससे वह बेहद खुश हैं। कप्तान ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट के इस मोड़ पर हर मैच बहुत जरूरी है। इस बड़ी जीत से टीम के नेट रन रेट (NRR) को काफी फायदा मिलेगा, जो आगे चलकर सेमीफाइनल की रेस में टीम के बहुत काम आएगा। हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद अपनी चोट पर बात करते हुए फैंस को राहत दी। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें

शैफाली वर्मा ने छक्का लगाकर रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ गजब कारनामा

दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में छुआ 350 का आंकड़ा, अब नजरें झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

Latest Cricket News